ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस

By @dmin
Published: December 21, 2020
Share
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दल-बदल की शुरुआत हो गई है। भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि भाजपा सांसद अपने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्होंने पत्नी सुजाता को तलाक नोटिस भेजने का फैसला किया है। 

सौमित्र खान वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के बिश्नुपुर से सांसद हैं। सुजाता मंडल खान सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, अब भाजपा सांसद सौमित्र खान ने उन्हें तलाक नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। तलाक नोटिस भेजने के फैसले के दौरान सुजाता खान की कार और बरजोरा स्थित घर की सुरक्षा वापस ले ली गई है। 
दूसरी तरफ, टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल खान ने कहा, भाजपा में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है और यही कारण था कि उन्होंने इससे अलग होने और ममता बनर्जी के संगठन में शामिल होने का फैसला किया। 
उन्होंने भाजपा पर कठिन परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित श्रेय नहीं देने का आरोप लगाया। भाजपा पर चुटकी लेते हुए सुजाता ने कहा, भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्य के रूप में वह तब शर्मिंदा महसूस करती थीं जब भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठाए जाते थे। 
यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पति जो एक भाजपा सांसद हैं, तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे, सुजाता ने सौमित्र के सत्ताधारी दल में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा यह कोई नहीं जानता। 
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी के प्रमुख नेता सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हुए। मेदनीपुर में एक विशाल रैली के दौरान अधिकारी के अलावा पांच विधायक और एक सांसद सहित 34 अन्य टीएमसी नेताओं ने शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। 

भिलाई में “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान का शुभारंभ, विशाल रैली निकालकर दिया जागरुकता का संदेश
मुनिचुआं आश्रम परिसर में बाउण्ड्री वाल, मिनी स्टेडियम बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत केंद्रों का होगा निर्माण
छग स्टेट वेयर हाऊस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा को दिग्गजों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कोरोना से बचा रही बूस्टर डोज, जानें वैक्सीन की तीसरी खुराक क्यों है जरूरी
Google tracks location data even when users turn service off
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद
Next Article CM Baghel mourns the death of Motilal Vora मोतीलाल वोरा के निधन पर सीएम बघेल ने जताया शोक…. कहा कांग्रेसजनों के पथ प्रदर्शक व मार्गदर्शक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?