ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबकी भागीदारी से होता है समाज का विकास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सबकी भागीदारी से होता है समाज का विकास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: December 21, 2020
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज एक गंगा की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबके कल्याण का रास्ता निकालती है। यह बात उन्होंने विकासखंड धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वां अधिवेशन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना संजोए थे। सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। गांव से लेकर विधानसभा और मंत्रालय में आज छत्तीसगढ़ी में बात करने में कोई भी संकोच नहीं करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले है। वे लोग जिसके पास कोई रोजगार नहीं होता था, वे भी गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही है। प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाने की दिशा में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। जिससे प्रदेश के लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन होगा। लोगों के लिए आमदनी का जरिया बढ़ेगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर ग्राम पाहरा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही लिमाही चौक ग्राम बहेरा में सर्व समाज के लिए सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की। इसके साथ ग्राम पाहरा में स्कूल भवन की मरम्मत के लिए जो भी प्रस्ताव बनाया जाएगा, वह स्वीकृत होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में अनेक काम होते हैं जो समाज को एक दिशा देते हैं। इन सबके बीच समाज और परिवार में संस्कारों के लिए भी प्रयास और काम होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी न केवल अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत को समझेगी, साथ ही साथ सामाजिक कुरीतियों से भी छुटकारा मिलेगा। समाज के संस्कारवान होने से समाज का सही मायने में विकास होगा। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना
गोधन न्याय योजना के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिवों को मिली जिम्मेदारी: जिला कार्यक्रमों के लिए बनाए प्रभारी
जवानों का उत्साह बढ़ाने अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचे सीएम साय, बोले- नक्सली ऑपरेशन की पूरे देश में प्रशंसा
विधायक रिकेश की पहल : वैशाली नगर विधानसभा में साढ़े 3 करोड़ से बनेगा सर्वसुविधायुक्त वृद्ध आश्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Impressed by the chairperson of District Congress Committee जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश… सम्मान के साथ हुआ स्वागत
Next Article दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 103 एमओयू दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 एमओयू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?