ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

By @dmin
Published: December 19, 2020
Share
मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में सर्दी का सितम अभी और बढऩे वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान भारत के मध्य भागों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है और इसी अवधि के दौरान पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में 10-20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

Strong surface wind speed reaching 10-20 kmph likely to prevail over parts of Northwest India during the next two days: IMD https://t.co/JJEbDFClcd

— ANI (@ANI) December 19, 2020

दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज, हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से नीचे
जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर इस सीजन में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के मौसम से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में हिमालयी क्षेत्र से चली सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है और लोधी रोड पर तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जाफरपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन, चंबा और मंडी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला गया है। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय बहुल लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केन्द्र केलांग शून्य से 12. 1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
सिंह ने बताया कि सोलन में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम, मंडी में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और चंबा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गैरेज में लगी आग से तीन गाड़ी जलकर स्वाहा, फायर कर्मियों की सजगता से टला बड़ा हादसा
बीएसपी साइकलिंग क्लब के साइक्लिस्ट सनी कुमार का साई कुरुक्षेत्र में चयन
चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, सीएम साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
जशपुर में हरियाली का नया इतिहास – 18 जून को बनेगा 2 लाख सीड बॉल का रिकॉर्ड
आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? समिति के सदस्य अरूण धूमल ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Collector inspected the corporation works with the commissioner बंगाल में बगावत: सुवेंदु अधिकारी सहित 10 टीएमसी विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ…. शाह बोले भाजपा में को 5 साल का समय दीजिए, बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखाएंगे
Next Article 4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस 4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?