ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री

By @dmin
Published: December 18, 2020
Share
SHARE

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 30 साल हो गए हैं। इन तीस सालों में शाहरुख ने कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, ऐसे में उनकी अभिनेत्रियों के साथ कैमिस्ट्री हमेशा ही अच्छी रही है। लेकिन शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। किसी ने शाहरुख की पत्नी और प्रेमिका किरदार निभाया था तो कोई उनकी मां के किरदार में थी। इस पैकेज में आपको शाहरुख की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं…

Contents
  • दिव्या भारती
  • श्रीदेवी
  • रीमा लागू
  • सुधा शिवपुरी
  • जोहरा सहगल

दिव्या भारती

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का। दिव्या भारती शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ में अहम भूमिका में नजर आई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में दिव्या को शाहरुख से भी ज्यादा पसंद किया गया था। दिव्या उस दौर की सबसे खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। लेकिन महज 22 साल की उम्र में दिव्या का निधन हो गया। दिव्या अपने घर की खिड़की से नीचे गिर गईं और उनकी तत्काल मौत हो गई। दिव्या की मौत आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है। कोई कहता है उनका मर्डर हुआ है, कोई कहता है उन्होंने सुसाइड किया है तो कोई यहां तक कहता कि दिव्या को उनके पति साजिद नाडियाडवाला ने मार डाला था। हालांकि सच्चाई आज तक किसी को भी नहीं पता।

श्रीदेवी

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ दो फिल्मों में काम किया था। साल 1996 में आई फिल्म ‘आर्मी’ में शाहरुख खान ने श्रीदेवी के पति की भूमिका निभाई थी। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख की गेस्ट अपियरेंस थी। इसके बाद शाहरुख की आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ में श्रीदेवी नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस दी थी। हालांकि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

रीमा लागू

बॉलीवुड फिल्मों में जब भी बेहतरीन मां के किरदार की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम रीमा लागू का ही जुबान पर आता है। रीमा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना ली थी। रीमा ने शाहरुख के साख कई फिल्मों में उनकी मां का किरदार निभाया था। 2017 में टेलीविजन धारावाहिक की शूटिंग के दौरान रीमा को कार्डियक अरेस्ट आया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि रीमा ने शाहरुख के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ , ‘यस बॉस’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों काम किया है।

सुधा शिवपुरी

टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बा का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुधा शिवपुरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘माया मेमसाब’ में काम किया था। सुधा ने साल 77 साल की उम्र में साल 2015 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

जोहरा सहगल

जोहरा सहगल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दिल से’, ‘कल हो ना हो’ में काम किया था। अभिनेत्री जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Gustakhi Maaf: टेबल पर बांस-बल्ली, कछुआ-पानी
Big Breaking: मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ, इन दोनों को मिली जिम्मेदारी, विधानसभा अध्यक्ष भी तय
shreekanchanpath 198 # 02 May 2024
Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी
बस्तर ओलंपिक में पहुंचे बाईचुंग भूटिया, युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में भरा जोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कामर्स गुरु डॉ संतोष राय ने कहा - जरूर होनी चाहिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा… दिए आवश्यक सुझाव कॉमर्स गुरु व शिक्षाविद डॉ संतोष राय ने कहा- स्कूलों व कॉलेज की शिक्षा मे राजनीति, किसान, जवान और स्वच्छता होना चाहिए अनिवार्य विषय
Next Article Salute to Baba, the Mayor took blessings, prayed for the benefit बाबा को प्रणाम कर महापौर ने लिया आर्शीवाद, सब के हित और विकास के लिए की प्रार्थना मेयर की पहल से जगमगाएंगा सतनाम भवन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?