ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 500 रुपए में चांदी का सिक्का बेच पहले झांसे में लिया… फिर 800 ग्राम नकली सोना गिरवी रख ठग लिए 10 लाख रुपए… जाने कैसे पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

500 रुपए में चांदी का सिक्का बेच पहले झांसे में लिया… फिर 800 ग्राम नकली सोना गिरवी रख ठग लिए 10 लाख रुपए… जाने कैसे पकड़ाया आरोपी

By @dmin Published December 17, 2020
Share
Sell silver coin for 500 rupees, first took it in the bluff
Sell silver coin for 500 rupees, first took it in the bluff
SHARE

भिलाई। नकली सोना गिरवी रख 10 लाख की ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। शातिर ठग ने ज्वेलरी दुकान के संचालक के पास पहले चांदी का सिक्का 500 रुपए बेचकर झांसे में लिया। इसके बाद 800 ग्राम नकली सोने के गहने गिरवी रख 10 लाख रुपए ठग लिए। इससे पहले की देर होती ज्वेलरी दुकान के संचालक को माजरा समझ में आ गया और उसने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 लाख रुपए नगदी व नकली जेवर बरामद कर लिया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है।
दरअसल इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 14 दिसंबर को हुई। ग्राम पुरई थाना उतई निवासी भोजराम सिन्हां ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को एक व्यक्ति उनके पास आया और 500 रुपए में एक चांदी का सिक्का बेचकर चला गया। इसके बाद 16 दिसंबर हो वहीं व्यक्ति आया और 800 ग्राम सोने के गहने गिरवी रखने और उसके एवज में 10 लाख रुपए मांगे। व्यक्ति ने अपना नाम सेवाराम सोलंकी वसुंधरा नगर निवासी बताया। व्यक्ति के झांसे में आने वाले ज्वेलरी संचालक ने उसे 10 लाख दे दिए। बाद में पता चला कि उक्त गहने नकली है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने ठग द्वारा दिए गए पते के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि भिलाई तीन क्षेत्र में ऐसे ठगों का गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर सेवाराम सोलंकी उर्फ बिनवा सोलंकी को हिरासत में लिया और पुरई के व्यापारी से पहचान कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बिनवा सोलंकी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। फिलहाल उसका साथी पुलिस गिरफ्त में नहीं है।

You Might Also Like

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

@dmin December 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 65 # 17 december 2020
Next Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान दिल दहला देने वाली घटना, युवक के मुंह और नाक में फेवीक्विक डालकर की हत्या
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?