ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की मौत, अब तक 12 किसान गंवा चुके हैं जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की मौत, अब तक 12 किसान गंवा चुके हैं जान

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की मौत, अब तक 12 किसान गंवा चुके हैं जान
टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की मौत, अब तक 12 किसान गंवा चुके हैं जान
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों पर ठंड भारी पडऩे लगी है। गुरुवार को भी एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसान जय सिंह को  गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

37 साल के जय सिंह बठिंडा के गांव टुंगा वाली के रहने वाले थे। उनके शव को सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं कुंडली बार्डर में ड्रेन में गिरने से पंजाब के किसान की मौत हो गई। सुबह ड्रेन में शव मिला। किसान रात को ड्रेन में कैसे गिरा, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
इससे पहले सिंघु बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही पंजाब से आए थे। आंदोलन में अब तक 11 किसानों की जान जा चुकी है। इनमें सिंघु बॉर्डर पर पांच और टीकरी बॉर्डर पर छह किसानों की मौत हो चुकी है। 
पंजाब के पटियाला के गांव सौहली के रहने वाले किसान पाल सिंह (62) 13 दिसंबर को ही सिंघु धरनास्थल पर आए थे। वह अपने साथियों व गांव के किसानों के साथ फिलहाल गांव रसोई से आगे रुके हुए थे। साथियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह खाना खाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में जाकर सो गए। बाद में जब साथी किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सोने पहुंचे तो वह बेसुध मिले। 
अनहोनी की आशंका के चलते चिकित्सक को दिखाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। 

घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
चुनाव के बीच कोलकाता में फूटा कोरोना बम, टेस्टिंग करवा रहा हर दूसरा शख्स निकल रहा पॉजिटिव
Breaking News : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता-पुत्री की मौत… दो की हालत गंभीर
स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
बीते चार साल में फिर शुरू हुए स्कूलों ने साबित किया असम्भव कुछ भी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1661 new cases reported during last 24 hours in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1661 नए केस… इलाज के दौरान 10 मरीजों की हुई मौत
Next Article गहलोत सरकार के लिए मुसीबत बना फोन टैपिंग का मुद्दा, विधानसभा में घेरने की तैयारी में भाजपा ‘गिरते-संभलते’ राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के दो साल पूरे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?