ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग
पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और बांग्लादेश के बीच आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। कोरोना काल में इस बार वर्चुअली तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के बीच बातचीत हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों नेता पुराने रेल मार्ग चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग को 55 साल बाद फिर से खोले जाने के गवाह बने। दोनों ने दोबारा इस रेल मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें कि 1965 के युद्ध के दौरान इस मार्ग को बंद कर दिया गया था।

India-Bangladesh Virtual Summit: PM Narendra Modi and Bangladesh PM Sheikh Hasina jointly inaugurate the Chilahati-Haldibari rail link between India & Bangladesh pic.twitter.com/sBtIPsdD7N

— ANI (@ANI) December 17, 2020

भारत और बांग्लादेश के बीच लगातार उच्च स्तर पर संपर्क बनाए हुए हैं। इसी के तहत साल 2019 के अक्टूबर महीने में बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने भारत का आधिकारिक दौरा किया था तो वहीं पीएम मोदी ने मार्च 2020 में मुजीब बोर्षो (वर्ष) के ऐतिहासिक मौके पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। दोनों देश के नेता कोरोना महामारी के दौर में लगातार संपर्क बनाए रखे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि-विजय दिवस के तुरंत बाद आज की हमारी मुलाकात विशेष महत्व रखती है। एंटी-लिबरेशन ताकतों पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत-बांग्लादेश का अच्छा सहयोग रहा है, वैक्सीन के काम में भी दोनों का सहयोग बना रहेगा। पीएम मोदी बोले कि दोनों देश कनेक्टविटी पर जोर दे रहे हैं, जो हमारी दोस्ती को दिखाता है। भारत हमेशा बंग बंधु का सम्मान करता है। अगले वर्ष बांग्लादेश यात्रा के निमंत्रण के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।
इधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी से कहा आपकी सरकार ने जिस तरह से कोविड-19 का मुकाबला किया है, उसके लिए मैं आपकी सराहना करती हूं। साथ ही मैं उन 30 लाख शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपना जीवन लगा दिया। मैं 1971 की लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी मुक्ति के लिए पूरे दिल से समर्थन दिया।

Bhilai : चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, दिए कड़े निर्देश
साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 4 जुलाई को कोरिया जिले की विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा
कोरोना से राहत के बीच केन्द्र की चेतावनी… आने वाले 100-125 दिन देश के लिए नाजुक… देश के कुछ हिस्से कोरोना संक्रमण के लिहाज से नाजुक दौर में
पेट्रोल डीजल पर लोगों को जल्द मिल सकती है राहत…. टैक्स घटाने की तैयारी में मोदी सरकार…. 15 मार्च तक कम हो सकते हैं दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठिए ढेर, हथियार बरामद अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठिए ढेर, हथियार बरामद
Next Article 1661 new cases reported during last 24 hours in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1661 नए केस… इलाज के दौरान 10 मरीजों की हुई मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?