भिलाई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व नवनियुक्त गुजरात प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद 18 दिसम्बर से गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव व गुजरात युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद गुजरात दौरे के दौरान 19 दिसम्बर को होने वाली गुजरात युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।




