ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नड्डा पर हमले के बाद बंगाल के मंत्री का आरोप-चुनाव हारी तो ममता की हत्या करा सकती है भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नड्डा पर हमले के बाद बंगाल के मंत्री का आरोप-चुनाव हारी तो ममता की हत्या करा सकती है भाजपा

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले को लेकर घिरी पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि यदि भाजपा राज्य में सरकार बनाने में विफल रही तो वह गुप्त तौर पर लोगों को भेजकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है। मुखर्जी के आरोप से भाजपा-तृणमूल के बीच सियासी जंग और तेज हो सकती है। 

पश्चिम बंगाल के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने राज्य में एक रैली को संबोधित करते कहा, अगर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर भाजपा को जीत नहीं मिलती है तो वे लोगों को गुप्त रूप से भेजकर उनकी हत्या करा सकते हैं।
मुखर्जी का यह बयान उस समय आया है, जब गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। आरोप लगाया गया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के सिरकोल में भाजपा अध्यक्ष के काफिले को निशाना बनाया। नड्डा यहां रैली करने के लिए पहुंचे थे। इस हमले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय घायल भी हुए थे। 

हत्या वाले बयान पर बोले दिलीप घोष- सहानुभूति के लिए लगाया आरोप
वहीं, सुब्रत मुखर्जी के बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए वह सहानुभूति बटोरने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। घोष ने कहा, हाल ही में ममता बनर्जी ने जेल जाने को लेकर बयान दिया, क्योंकि उन्हें पता है कि चुनावी नतीजों के बाद वह जेल जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ममता के मंत्री ने कहा कि सीएम की हत्या की साजिश रची जा रही है, लेकिन इस तरह का अपराध कौन करेगा? लोगों का वोट हासिल करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है, जिससे उन्हें सहानुभूति मिल सके। 

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को भाजपा द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Workshop on Foldscope: देश को नई दिशा देने युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास जरूरी-डॉ. एस. कर्मकार
देश में मरीजों की संख्या 3374
नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार: 98 साल की उम्र में निधन… कई दिनों से थे बीमार… हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस
रायपुर में 100 बिस्तर योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास, 24 माह में बनकर होगा तैयार
रद्द ट्रेनों से बढ़ी परेशानी : 13 को कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन, इधर रेलवे का दावा कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनें पटरी पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिप एरिया का फैट कम करने के लिए हर दिन चाहिए बस 20 मिनट, करें बटरफ्लाई और स्क्वॉट योगा
Next Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत, BJP की बल्ले-बल्ले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?