ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश….. राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ उठाने नागरिकों को करें प्रेरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश….. राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ उठाने नागरिकों को करें प्रेरित

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
Collector gave instructions to revenue officials in review meeting
Collector gave instructions to revenue officials in review meeting
SHARE

दुर्ग। नागरिकों को भूमिस्वामी हक दिलाने के लिए सुनहरा अवसर राज्य सरकार ने दिया है। इस संबंध में राजीव गांधी आश्रय योजना तथा भूमि स्वामी हक दिलाने वाली अन्य योजनाओं का लाभ उठाने लोगों को अधिकाधिक संख्या में राजस्व अधिकारी प्रेरित करें। राजस्व अधिकारियों को यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि भूस्वामी हक प्राप्त करने से पट्टाधारियों को प्रापर्टी लेने, बेचने में, बैंकिंग संबंधी कार्यों में काफी सुविधा होगी।
इस संबंध में शासन द्वारा तेजी से कार्रवाई भी की जा रही है। आवेदन करने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर शीघ्रताशीघ्र भूमि स्वामी हक दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए राजस्व अधिकारी लोगों में अधिकाधिक जागरूकता पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बकाया राजस्व की वसूली तेज करें
कलेक्टर ने व्यपवर्तन आदि से जुड़े करों को वसूलने की कार्रवाई तेज करने कहा। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में लक्ष्य बनाकर तेजी से वसूली करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन तथा व्यपवर्तन आदि के मामलों में किसी भी तरह विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो साल से अधिक के प्रकरणों को 26 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का परफार्मेंस इस बात से मापा जाएगा कि उन्होंने पेंडिंग वर्क कितने निपटाये। नागरिक सुविधाओं की बेहतरी के लिए उन्होंने किस तरह का कार्य किया।

अवैध प्लाटिंग पर करें सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनाइजर पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की निरंतर मानिटरिंग हो रही है। इसके पालन के लिए जरूरी है कि समय सीमा के भीतर सारे कार्य निपटा लिये जाएं।

राजस्व प्रकरणों में अभिमत बेहद जरूरी
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी राजस्व प्रकरणों में उनके प्रतिवेदन मूलत: प्रेषित नहीं होने चाहिए। इस पर उनका अभिमत आवश्यक होगा। बगैर अभिमत के भेजा गया कोई भी प्रकरण वापस भेज दिया जाएगा। कलेक्टर ने ई-कोर्ट की प्रगति की जानकारी भी राजस्व अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन के जो निर्देश हैं। उनका पालन करें। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में शतप्रतिशत प्रगति हासिल कर ली गई है।

जांच के दौरान कार से मिले दो करोड़ 27 लाख,  एमपी के तीन युवक ला रहे थे रुपए, बताया रायपुर में खरीदनी है प्रापर्टी
बेलगाम पेट्रोल-डीजल: लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम… बीते छह माह में सरकार ने कर ली इनते हजार करोड़ की कमाई… जाने आज की कीमत
एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
गुस्से ने लुटी दुनिया: पत्नी को बेटे का लाइव मर्डर दिखा किया सुसाइड, दौड़ती पहुंची ससुराल
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं मधुरिमा बिग बॉस में एक्स बॉयफ्रेंड संग आ चुकी हैं नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the discussion on the Bill in the House, CM Baghel said लोकवाणी की 13वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से रू-ब-रू हुए सीएम बघेल, कहा- आम जनता, किसानों, आदिवासियों का सशक्तिकरण छत्तीसगढ़ मॉडल की विशेषता
Next Article बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी सीरम के बाद एस्ट्राजेनेका ने भी कहा- 2021 में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?