ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन का अनूठा आयोजन….. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

कोविड नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन का अनूठा आयोजन….. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
SHARE

रायपुर। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है आप भी दौड़े। प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेडिय़ा, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए।
राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 
वर्चुअल मैराथन – बात हे अभिमान के छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के थीम पर रन विथ छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े। इस वर्चुअल मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो, उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गृहमंत्री ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रदांजलि
बढ़ रहा बदमाशों का खौफ, लोहा व्यापारी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती
कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, द्रौपदी मुर्मू को बताया बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वालीं
अब गोबर से बनेगा प्राकृतिक पेंट…. सीएम भूपेश बघेल ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर…. जाने किस किस से किया गया अनुबंध
स्किन प्रॉब्लम, बीपी जैसी कई समस्याओं को संतरा करता हैं कंट्रोल, जानें कई फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes संसद हमले की 19वीं बरसी: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को किया याद
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी के साथ पिछले 24 घंटे में सामने आए 30254 नए केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?