ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में योगदान के लिए भिलाई के एमसी जैन को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम
October 6, 2026
CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया
October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू
October 6, 2026
कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू
October 6, 2026
जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में योगदान के लिए भिलाई के एमसी जैन को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

By @dmin Published December 11, 2020
Share
Bhilai's MC Jain receives international award for his
Bhilai's MC Jain receives international award for his
SHARE

भिलाई। प्रतिष्ठित एनर्जी कंसलटेंट ऑडिटर एवं नगर के जाने माने समाजसेवी एमसी जैन को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एनर्जी इन्नोवेटर ऑफ दी ईयर 2020 से सम्मानित किया गया है। उद्योगों में कार्बन उत्सर्जन एवं ईंधन की खपत में कमी लाने के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार एसोसिएशन ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स, एटलांटा (यू एस ए) द्वारा प्रदान किया गया।
एक प्रतिष्ठित ऊर्जा सलाहकार ऑडिटर के रूप में वे इस्पात संयंत्रों, सीमेंट संयंत्रों, थर्मल पावर संयंत्रों, विद्युत वितरण कंपनियों, उर्वरक उद्योगों और अन्य उद्योगों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने एवं उद्योगों से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके योगदान से अभी तक लगभग 25,000 टन से अधिक तेल (ईंधन) बचा है और कार्बन उत्सर्जन में एक लाख मीट्रिक टन की कमी आयी है। वे जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय मिशन के तहत एनएमईईई (नेशनल मिशन ऑफ एनहांस्ड एनर्जी एफिशिएंसी) के कार्यक्रम पर काम कर रहे है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा संचालित और नियंत्रित किया जाता है।
पूर्व में उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2011 एवं वर्ष 2018 में अभिनव व्यापार मॉडल के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया था. इसके अलावा सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियरस (इंडिया) द्वारा उन्हें वर्ष 2016 में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में, वे सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियरस (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वे इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सदस्य, एसोसिएशन ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स (अटलांटा यूएसए) के अंतर्राष्ट्रीय सदस्य एवं मॉरीशस सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एनर्जी ऑडिटर हैं। भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के तहत उन्हें मान्यता प्राप्त एनर्जी ऑडिटर इम्पैनल किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा, के समाज सेवा के कार्यों में भी बहुत सक्रिय हैं। पिछले कई वर्षों से वे नयनदीप विद्या मंदिर के अध्यक्ष हैं. यह धर्मार्थ आवासीय विद्यालय रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट, भिलाई द्वारा दृष्टि बाधित बच्चों के लिए संचालित किया जाता है। वे आज़ाद हायर सेकेंडरी स्कूल, मरोदा के भी अध्यक्ष हैं जहां गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है। वे जैन ट्रस्ट और मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के भी ट्रस्टी हैं। अपने परिवार के 32 सदस्यों को एक साथ देहदान के लिए प्रेरित करने एवं देहदान वसीयत जारी करने के लिए उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है।
०००००

You Might Also Like

रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम

CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया

छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू

कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

@dmin December 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से फिर लगा झटका, छह हफ्ते के लिए टली सुनवाई
Next Article भूमि ने गिनाईं दुर्गामती को देखने की पांच बड़ी वजहें
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?