ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 10 करोड़ की लूट, बीजेपी विधायक बोले, अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 10 करोड़ की लूट, बीजेपी विधायक बोले, अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 10 करोड़ की लूट, बीजेपी विधायक बोले, अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ
दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 10 करोड़ की लूट, बीजेपी विधायक बोले, अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौफ
SHARE

दरभंगा (एजेंसी)। बिहार के दरभंगा जिले में बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे छह हथियारबंद अपराधी करोड़ों रुपये का सोना लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सड़क पर फायरिंग करते हुए आराम से चलते बने। घटना भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हुई है। अनुमान के अनुसार करीब 10 करोड़ की लूट हुई है।

दुकान के मालिक संतोष लाठ ने कहा कि लूट का आकलन किया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी बाबू राम और सिटी एसपी अशोक प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। मौके पर मौजूद विधायक संजय सरावगी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय कम हो गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, मौके से मिला 5 खोखा
एसएसपी बाबूराम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि पांच सशस्त्र अपराध कर्मियों ने सोने-चांदी के व्यवसायी मेसर्स अलंकार ज्वेलर्स में दुकान खोलने के आधे घंटे के बाद ही आए और सोना एवं आभूषण लूटकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना को लेकर जिले की सीमा को सील कर दिया गया है एवं एक-एक वाहनों की जांच की जा ही रही है। लूट की संपत्ति का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। मौके से पांच खोखा बरामद किया गया है।
दुकान के मालिक संतोष लाठ ने आगे बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने दुकान के अंदर दो राउंड फायरिंग की। लुटेरों ने दुकान के कर्मचारियों से सोने के जेवर सौंपने के लिए कहा और अलार्म नहीं बजाने की चेतावनी दी। संतोष लाठ ने आगे बताया कि जब मैंने उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मुझ पर पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। हथियारबंद लुटेरों ने सहयोग नहीं करने पर कर्मचारियों और मुझे मारने की धमकी दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ को डराने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

एसआईटी टीम गठित, अन्य जिलों में छापेमारी जारी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान सहित पूरे इलाके की रेकी की थी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। फॉरेंसिंक और एक डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि एसआईटी टीम में दस से अधिक पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो आसपास के जिलों में छापेमारी कर रहे हैं।

बिहार में हुई साल की सबसे बड़ी लूट, तेजस्वी ने सीएम नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा काश! महाजंगलराज के महाराजा इस पर कुछ बोलते?
बिहार के दरभंगा जिले में बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से बुधवार की सुबह 10.30 बजे आठ हथियारबंद अपराधी करीब 10 करोड़ के सोने के जेवरात लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शहर की हृदयस्थली दरभंगा टावर के पास भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी। वहीं इस वारदात को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर हमकर हमला बोला है।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि महाजंगलराज का महाडरावना नजारा। दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10 करोड़ का सोना लूट ले गए। चंद कदम दूर ही एसपी ऑफिस और बीजेपी विधायक आवास है। जवाब कौन देगा 30, साल पहले के सीएम या वर्तमान सीएम?

महाजंगलराज का महाडरावना नजारा।

दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10करोड़ का सोना लूट ले गए।चंद कदम दूर ही SP ऑफिस और BJP MLA का आवास है। जवाब कौन देगा 30साल पहले के CM या वर्तमान CM?

काश!महाजंगलराज के महाराजा इसपर कुछ बोलते? pic.twitter.com/WBqGbYLcLE

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2020
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर किसानों से करते थे ठगी, मुख्य आरोपी सहित तीन महिला आरोपी पकड़ाए… एसपी ने किया खुलासा
निजी कंपनियां भी चलाएंगी भारत गौरव ट्रेनें, रेल मंत्री ने बताया- कितना होगा किराया और कैसे मिलेगी सुविधा
काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग में 5 की मौत, फ्लाइट्स पर रोक, फंसे भारतीयों को लगा झटका
यूपी में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत…. सीएम साय ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्र सरकार का प्रस्ताव ठुकराया, शर्त के साथ बातचीत नहीं करेंगे किसान सरकार ने किसानों को भेज दिया मसौदा, एमएसपी पर लिखित गारंटी का वादा…. गेंद अब किसानों के पाले में
Next Article Big action by the corporation administration: Bhilai Business Center sealed निगम प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई: भिलाई बिजनेस सेंटर सील…. बिना पंजीयन कराए अवैध रूप से भूखंड, अपार्टमेंट, भवन बिक्री से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित करने का मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?