ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद: प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा किसानों व गरीबों के विरोध में काम, यही भाजपा की पहचान
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद: प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा किसानों व गरीबों के विरोध में काम, यही भाजपा की पहचान

By @dmin Published December 8, 2020
Share
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
SHARE

भिलाई। कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद है। एक ओर जहां दिल्ली में हजारों किसान डटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर देशभर में इनके समर्थन में कांग्रेस पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दल सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जितेन्द्र साहू ने कहा कि किसानों व गरीबों के विरोध में काम करना ही भाजपा की पहचान है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जितेन्द्र साहू ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले बड़े बड़े वादे किए थे। किसानों की आय दोगुनी करने व स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की बात कही थी लेकिन सरकार बनते ही इसे भूलकर किसानों के विरोध में तीन काले कानून बना डाले। कृषि कानूनों के बनने के बाद देशभर का किसाना भयभीत है कि उसका क्या होगा। दिल्ली में आज किसान आंदोलन कर रहा है और भापजा की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
जितेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने के बाद पहले भूमिअधिग्रहण बिल लाया था। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया जिसके कारण केन्द्र को भूमिअधिग्रहण कानून वापस लेना पड़ा था। जितेन्द्र साहू ने कहा कि आज फिर से वही स्थिति आ गई है। इस बार किसानों ेके खिलाफ तीन काले कानून लेकर आए हैं। केन्द्र सरकार के इस कानून से देशभर में कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। जिनके पास संसाधन है वे इसका स्टोरेज करेंगे और गरीब किसान इससे परेशान होगा।
जितेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ सरकार का उद्हारण देते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। अब जो नया कानून बना है इसमें दूसरे राज्य से किसान छत्तीसगढ़ में धान बेचेगा तो उसे 25 सौ रुपए कैसे देंगे। जितेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा नेता आंदोलन करने वाले किसानों को नकली बता रही है। भाजपा का बयान आया था कि असली किसान खेतों में और नकली किसान आंदोलन कर रहा है। यह कहकर भाजपा ने किसानों का अपमान किया है। जितेन्द्र साहू का कहना है कि हम किसानों के साथ है और हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी इन कानूनों को तत्काल वापस ले।

You Might Also Like

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

@dmin December 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर दर्दनाक हादसा: पोखरण फायरिंग रेंज से बच्चे ने उठाया बम, छेड़छाड़ के दौरान फटा, गई जान
Next Article Joint Director to visit the Slum Health Scheme camps in Bhilai भिलाई निगम क्षेत्र में स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त संचालक…. मोबाइल मेडिकल यूनिट में ब्लड टेस्ट को लेकर कही यह बात
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?