ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले- कोविड-19 टीकाकरण में होगा मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले- कोविड-19 टीकाकरण में होगा मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडियन मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को संबोधित करते देश में 5 जी तकनीक को समय पर लॉन्च करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सोचना और योजना बनाना महत्वपूर्ण है कि हम आगामी प्रौद्योगिकी क्रांति के साथ जीवन को कैसे बेहतर बनाते हैं।  
आईएमसी 2020 का आयोजन भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) की ओर से  किया जा रहा है। यह आयोजन आठ से दस दिसंबर 2020 तक चलेगा।

कोविड-19 टीकाकरण में होगा मोबाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल
कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए टीका जल्द ही उपलब्ध होने की बढ़ती संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में मोबाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोबाइल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अरबों डालर के लाभ को उनके सही लाभार्थियों तक पहुंचाने में सफलता मिली है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी इस तकनीक से गरीबों और समाज के वंचित तबकों तक मदद पहुंचाने में काफी सहारा मिला है। मोदी ने कहा,  मोबाइल प्रौद्योगिकी की मदद से ही हम दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में आगे बढ़ेगें। 

किसानों के लिए बेहतर अवसर तैयार करें
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर शिक्षा, हमारे किसानों के लिए बेहतर जानकारी और अवसर, छोटे व्यवसायों के लिए बेहतर बाजार तक पहुंच कुछ ऐसे लक्ष्य हैं जिनकी ओर हम आगामी प्रौद्योगिकी क्रांति के दम पर मिलकर काम कर सकते हैं।

भारत को दूरसंचार का वैश्विक केंद्र बनाएं
उन्होंने आह्वान किया, ‘आइये हम भारत को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास और विनिर्माण का एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करें। लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए हमें 5जी तकनीक का समय पर लॉन्च सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने की आवश्यकता है।

नवाचार से महामारी में दुनिया बनी रही सक्रिय
हाल में हुए नवाचारों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह आपके नवाचार और प्रयासों के कारण है कि दुनिया महामारी के बावजूद सक्रिय थी। यह आपके प्रयासों के कारण है कि एक बेटा अपनी मां के साथ एक अलग शहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा हुआ है। एक छात्र अपने शिक्षक से कक्षा में आए बिना सीख रहा है। एक मरीज अपने डॉक्टर से अपने घर से सलाह ले पा रहा है। एक व्यापारी एक उपभोक्ता के साथ दूसरे राज्य और प्रदेश में होते हुए भी जुड़ा हुआ है। 

गरीबों की मदद में सक्षम हुए
पीएम मोदी ने कहा, लेकिन अक्सर, जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है वह यह है कि युवाओं को उनके उत्पाद पर विश्वास है। यह मोबाइल प्रौद्योगिकी के कारण है कि हम लाखों भारतीयों को अरबों डॉलर के लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं। मोबाइल तकनीक की वजह से है कि हम महामारी के दौरान गरीबों और कमजोरों की मदद करने में सक्षम थे। 

निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे आयुक्त…. वार्ड कार्यलय पहुंचे दिव्यांग दंपति, राशन कार्ड बनाने आयुक्त ने दिए निर्देश
आचार संहिता खत्म होते ही एक्शन मोड में आयुक्त,  नागरिकों को परेशान करने वाले अधिकारी की अब खैर नहीं
गोंदिया-जबलपुर के बीच बनेगी दूसरी रेल लाइन, केन्द्रीय कैबनेट ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी
डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत
वुहान की लैब से कोरोना फैलने के सबूत नहीं, डब्ल्यूएचओ के चार वैज्ञानिकों का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
Next Article श्रीकंचनपथ 56 # 08 december 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?