ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन में सरकार, 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्शन में सरकार, 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

By @dmin
Published: December 3, 2020
Share
एक्शन में सरकार, 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
एक्शन में सरकार, 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
SHARE

पटना (एजेंसी)। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के दिन अब लदने वाले हैं। इस साल भ्रष्टाचार में लिफ्त पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नीतीश सरकार ने 644 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई की जद में सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार सरकार ने एक से सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
बिहार सरकार के इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि किस तरीके से 85 पुलिसकर्मी जो शराब बंदी कानून के उल्लंघन, बालू खनन में भ्रष्टाचार और भूमि विवाद में उगाही को लेकर साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर इन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई जनवरी से नवंबर, 2020 के दौरान हुई है।
पुलिस मुख्यालय से मिल रही जानकारी के अनुसार, दो आईपीएस अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई में वृहद सजा दी गई है और चार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, बिहार पुलिस सेवा के सात अफसरों को भी कड़ी सजा मिली है। जबकि 25 से खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।
606 अराजपत्रित पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। इनमें से पचासी अफसरों को सेवा से बर्खास्त, 55 को कड़ा दंड और चार को लघु दंड दिया गया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले विचाराधीन है, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

किन मामलों में हुई कार्रवाई 
बिहार पुलिस अपने पदाधिकारियों और कर्मियों में पेशेवर कुशलता और लापरवाही करते अभियंता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति बनाए रखना चाहती है। इसी को लेकर इस नीति के तहत वर्ष 2020 में नवंबर माह तक मुख्य रूप से मद्य निषेध अधिनियम के क्रियान्वयन में कोताही, बालू आदि के अवैध खनन, परिवहन में संलिप्त, भूमि संबंधित मामलों और भ्रष्टाचार आदि मामलों में 644 पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासननिक कार्रवाई की गई है।

पेंशन में की जा सकती है कटौती
पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 48 से अधिक पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें आरोपों की तुलना में कम सजा दी गई थी। उनके मामलों की समीक्षा करने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से कड़ी सजा दी गई है। इनमें से 23 पुलिस अफसरों को सेवा से बर्खास्त और पांच सेवा निर्मित पदाधिकारियों को पेंशन में कटौती करने का निर्णय लिया गया है। ये पुलिसकर्मी वर्ष 2016 में गोपालगंज जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में जुड़े हैं।

छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
हिडमा के एनकाउंटर के बाद दूसरे दिन 7 नक्सली ढेर, आंध्रप्रदेश के मारेडुमिल्ली 50 माओवादी गिरफ्तार
गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु, सीएम साय की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेंगे 50 लाख
बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी
महापौर ने शहर का भ्रमण कर लिया नाला और नालियों की सफाई का जायजा, कहा -पक्का नाली के लिए अधिकारी बनायें प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में वैक्सीन: एम्स निदेशक बोले-जनवरी तक मिल सकती है कोरोना टीके को आपात मंजूरी भारत में वैक्सीन: एम्स निदेशक बोले-जनवरी तक मिल सकती है कोरोना टीके को आपात मंजूरी
Next Article Cyclonic storm Burwi will hit Tamil Nadu-Kerala coast today तमिलनाडु-केरल के तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान बुरेवी…. एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?