ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की

By @dmin
Published: December 2, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.24 फीसदी लुढ़ककर 48,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक फीसदी गिरकर 62,559 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में कीमती धातुओं में तेजी देखी गई थी। सोना 1.4 फीसदी यानी 700 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल गया था, जबकि चांदी लगभग 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी। अगस्त में 56,200 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से सोने में गिरावट आई है।

वैश्विक बाजारों में भी कम हुई कीमत
पिछले सत्र में दो फीसदी से अधिक की छलांग लगाने के बाद आज वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत कम हुई। अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीदों से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,813.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

23.89 डॉलर प्रति औंस पर चांदी 
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 23.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 994.00 डॉलर और पैलेडियम 0.4 फीसदी नीचे 2,397.00 डॉलर पर आ गया।
कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि सोना पिछले कुछ हफ्तों से नीचे की ओर जा रहा है और जून 2020 के बाद के सबसे निचले स्तर पर है। कोरोना वैक्सीन के टीके के मोर्चे पर प्रगति के संकेतों ने सोने की सेफ हेवेन मांग कम हुई है। इस बीच, ईटीएफ के आंकड़ों से भी पता चला कि निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं।

इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
कमजोर अमेरिकी डॉलर, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मिश्रित आर्थिक आंकड़ों, बिगड़ती कोरोना वायरस की स्थिति और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के बावजूद सोना दबाव में रहा।
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार के 1,194.78 टन के मुकाबले 0.3 फीसदी गिरकर 1,191.28 टन रह गई।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 21 फरवरी तक सभी शहरों में हो जाएगी शुरूआत, सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या : दवाओं का ओवरडोज होने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
पंचतत्व में विलीन हुई हीरा बा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि… देशभर में शोक की लहर
अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग
दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस बार 102 फीट का रावण, कलेक्टर-महापौर व विधायक ने लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं ! दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही तीव्रता
Next Article आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', इन राज्यों में अलर्ट आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, इन राज्यों में अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?