ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘ निवार ‘ के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘ निवार ‘ के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी

By @dmin
Published: November 30, 2020
Share
' निवार ' के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी
' निवार ' के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु में बीते हफ्ते चक्रवाती तूफान निवार ने अच्छी खासी तबाही मचाई थी। लोग इससे उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक और आफत आने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार के दस्तक देने के बाद एक सप्ताह से कम समय के अंदर दक्षिणी हिस्से में एक और तूफान के आने की आशंका जताई है। इसके साथ ही विभाग ने चार राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आशंका जताई है कि अगले चार दिनों में तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि यह तूफान दो दिसंबर को श्रीलंका के समुद्र तट को पार करेगा और इससे तमिलनाडु तथा केरल में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने संभावित तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में ‘रेड-कलर कोडेडÓ चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने भारी बारिश आने की आशंका को देखते हुए अलग-अलग अलर्ट जारी किया है। इडुक्की के लिए रेड अलर्ट और तिरुवनंतपुरम व कोल्लम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

The depression over southeast Bay of Bengal is likely to intensify further into a cyclonic storm during the next 24 hours: Area Cyclone Warning Centre, Regional Meteorological Centre, Chennai, Tamil Nadu https://t.co/cAyPNuAfj9

— ANI (@ANI) November 30, 2020

मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी
आईएमडी ने कहा है कि इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मछुआरों को एक दिसंबर की रात से दक्षिण पूर्व तथा पास के लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तथा दो दिसंबर से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल के तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि जो लोग समुद्र में गए हैं, उन्हें 30 नवंबर तक तटों पर लौटने की सलाह दी जाती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। आईएमडी ने कहा कि इसके अगले 24 घंटे में और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान का आकार भी ले सकता है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा कि यह तूफान 2 दिसंबर को तमिलनाडु में पहुंच सकता है। यह तीन दिसंबर की सुबह करीब के पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ सकता है और उसके बाद कोमोरिन क्षेत्र में पहुंच सकता है।इसके चलते तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराइकल में 3 दिसंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

The depression over southeast Bay of Bengal is likely to intensify further into a cyclonic storm during the next 24 hours: Area Cyclone Warning Centre, Regional Meteorological Centre, Chennai, Tamil Nadu https://t.co/cAyPNuAfj9

— ANI (@ANI) November 30, 2020

बता दें कि पिछले सप्ताह ‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान’ निवार तमिलनाडु के तट से टकराया था। राज्य में सुरक्षा उपायों के तहत करीब ढाई लाख लोगों को आश्रय शिविरों में ठहराया गया। तूफान से किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है।

लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव
राज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 446 किसानों ने बेचा धान
सीएम बघेल की पदयात्रा:कुछ मिनटों के लिए थमा रहेगा नेशनल हाईवे, निकाय चुनाव की टिकट की जुगाड़ में स्थानीय नेता सक्रिय
Breaking News : ठेकेदार की हत्या का खुलासा, रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल… दो साथियों के साथ गिरफ्तार
पेगासस जासूसी: सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी इन बातों को गुप्त रखने की छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई देश के सामने आ रही
Next Article हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?