ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या सरकार किसानों की मांग पर विचार करेगी? कृषि मंत्री तोमर बोले- मैं अभी हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्या सरकार किसानों की मांग पर विचार करेगी? कृषि मंत्री तोमर बोले- मैं अभी हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं

By @dmin
Published: November 27, 2020
Share
क्या सरकार किसानों की मांग पर विचार करेगी? कृषि मंत्री तोमर बोले- मैं अभी हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं
क्या सरकार किसानों की मांग पर विचार करेगी? कृषि मंत्री तोमर बोले- मैं अभी हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। कई महीनों से चल रहे उनके इस प्रदर्शन का अगला पड़ाव दिल्ली है। वे अब सड़कों पर उतर चुके हैं और दिल्ली पहुंचने के लिए संघर्षरत हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों पर किसानों का आंदोलन गुरुवार को जारी रहा। पुलिस से कई झड़पों, आंसू गैस के गोले छोडऩे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करने के बाद भी वे पीछे हटने को तैयार नही हैं। किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है और कई जगहों पर किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके बावजूद किसान आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब किसान दिल्ली के करीब पहुंच आए हैं और आज किसी भी वक्त राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं, मगर उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि वह किसानों की मांगों के लिए न हां कह सकते हैं और ना ही ना कह सकते हैं। यह पहली बार था जब ऐसा संकेत आया कि केंद्र सरकार इनकी मांगों पर विचार कर सकती है। एक इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्न कि क्या सरकार किसानों की मांगों पर विचार करेगी, पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा, अभी मैं इसके बारे में हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं कह सकता।
कृषि मंत्री और खाद्य मंत्री पियूष गोयल के साथ 13 नवंबर को हुई एक मीटिंग में किसान प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की थी या केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी के नीचे खरीद को गैरकानूनी घोषित करने की मांग की थी।
कृषि मंत्री तोमर ने कहा, हाल ही में आए कानूनों का लक्ष्य कुछ और है। यह किसानों के हित में हैं। ये क्रय-विक्रय, कॉन्ट्रैक्ट कृषि आदि से जुड़े हैं। एमएसपी उनके विस्तार से बाहर है। इन बिलों को लेकर सरकार अपनी बात पर डंटी है। सरकार के मुताबिक यह बदलाव बड़े खरीददारों को लाएंगे, सुपरमार्केट और निर्यातकों को उनके द्वार तक लेकर आएंगे। हालांकि किसान यूनियनों का कहना है कि नए कानूनों के तहत ऐसा हो सकता है कि सरकार गारंटीकृत मूल्यों पर अनाज खरीदना बंद कर दे, और उन्हें निजी खरीददीरों की दया पर निर्भर रहना पड़े। दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि वह किसानों से अनाज खरीदना जारी रखेगी।
कृषि मंत्री तोमर ने कहा, मोदी सरकार ने 2013-14 और 2020-21 के बीच चावल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 43 प्रतिशत तक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में एनडीए सरकार ने धान की सरकारी खरीद को दोगुना किया है। धान की कुल एमएसपी 2014-19 के बीच रु.4.34 लाख करोड़ बढ़ी है, जबकि 2009-14 तक यह सिर्फ रु. 2.88 लाख करोड़ ही थी। उन्होंने कहा, एमएसपी के लिए हमारी प्रतिबद्धता तय है। सरकारी खरीद का तंत्र जारी रहेगा। मैं अपने सभी किसान भाईयों से यह आग्रह करना चाहता हूं कि हम बातचीत से मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं। इसीलिए मैंने उन्हें 3 दिसंबर को बात करने के लिए आमंत्रित किया है।
आपको बता दें कि सरकार 23 तरह की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है और ज्यादातर फसलों को इन्हीं दामों पर खरीदती है। यह छोटे किसानों के लिए बहुत फायदा पहुंचाता है।

सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन कल से रायपुर में, विभिन्न विषयों पर पांच सत्र होंगे आयोजित
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में चला कटर और तलवार, चार घायल… एक की हालत गंभीर
यूपी चुनाव: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान… नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
CG Crime : तवे से पीट-पीटकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट से बीएमसी को लगा झटका, कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को बताया दुर्भावनापूर्ण हाईकोर्ट से बीएमसी को लगा झटका, कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को बताया दुर्भावनापूर्ण
Next Article बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?