ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेल चेयरमेन से मिले महापौर विधायक देवेन्द्र यादव: गरीबों के लिए आवास से लेकर लीज, बिजली, व्यापारियों की मांग पूरी करने सौंपा मांग पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

सेल चेयरमेन से मिले महापौर विधायक देवेन्द्र यादव: गरीबों के लिए आवास से लेकर लीज, बिजली, व्यापारियों की मांग पूरी करने सौंपा मांग पत्र

By @dmin Published November 26, 2020
Share
Mayor MLA Devendra Yadav met with cell chairman
Mayor MLA Devendra Yadav met with cell chairman
SHARE

भिलाई। मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव दिल्ली में अनिल कुमार चौधरी चेयरमेन,स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार, नई दिल्ली से मुलाकात किए। जहां करीब 3 घंटे तक भिलाईवासियों सहित बीएसपी कर्मचारी व रिटायर्ड कमियों आदि सभी के हित और विकास के विभिन्न विषयों को लेकर लंबी चर्चा की। साथ ही विधायक श्री देवेंद्र यादव ने चेयरमेन अनिल कुमार चौधरी को सभी विषयों पर लंबी चर्चा करने के साथ ही बैठक में बीएसपी श्रमिकों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी लंबी चर्चा की और इन सभी श्रमिकों, अधिकारी व कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने विशेष चर्चा कर मांग रखी। विधायक श्री यादव ने चेयरमेन अनिल कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपा। जिस पर चेयरमेेन अनिल कुमार चौधरी ने विधायक श्री यादव को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही पहल करेंगे।
महापौर व विधायक द्वारा रखी मांगों में सेल, भिलाई इस्पात द्वारा लीज पर आंबटित भूमि के लीज नवीनीकरण की नियम व शर्तों में किये गये संशोधन, छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नीतियों एवं नियमों के विपरीत होने से उत्पन्न विवाद का निराकरण करने के लिए उचित कार्यवाही किये जाने हेतु की गई। महापौर ने बताया कि टाउनशीप के विभिन्न सेक्टरों में स्थित मार्केट के दुकानदारों ने मुझे अभ्यावेदन दिया गया है। जिसमें उन्होंने राज्य शासन की ओर से उचित कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया है।
मेयर ने मांग की है कि टाउनशीप में स्थित मार्केट में दुकान हेतु लॉग लीज पर आंबटित भूमि के लीज नवीनीकरण की रािश के रूप में अविधिक तरीके से की जा रही मांग को तत्काल रोके जाने के निर्देश जारी करवाने की कृपा करें तथा इस्पात मंत्रालय भारत सरकार नयी दिल्ली के माध्यम से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड इंडिया लिमिटेड द्वारा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक दिनांक 21 एवं 25 जुलाई 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नीति एवं नियमों के विरूद्ध जाकर लीज नवीनीकरण के संबंध में बनाये गये नियमों को संशोधित करने हेतु कार्यवाही करने की कृपा करें।

मेयर श्री यादव ने चेयरमेन से स्टील अथारिटी आफ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारियों एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के लिए सेल स्कीम फार हाउसिंग टू एम्पलाई 2002 के छठवें चरण की लांग लीज योजना प्रांरभ करने की मांग रखी है। महापौर देवेंद्र यादव ने चेयरमेन से मांग की है कि एक बार पुन: गंभीरता से विचार करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र में अपने कर्मचारियों एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के लिए लांग लीज आवास योजना 2002 का छठवां चरण एक निर्धारित अवधि के लिए प्रारंभ किये जाने का आदेश प्रदान करने की कृपा करेंगे। अपने कर्मचारियों एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के लिए सेल स्कीम फार हाउसिंग टू एम्पलाई 2002 में आबंटित लीज आवास के अनियमितताओं को राज्य शासन के नियमों के आधार पर नियमितीकरण किये जाने का आदेश प्रदान करने की मांग की है।

महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विद्युत नियामक आयोग से लायसेंस प्राप्त कर संपूर्ण भिलाई टाउनिशप (हुडको को छोड़कर) में प्रदाय किये जा रहे विद्युत प्रवाह को छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी मर्या. को हस्तांतरित किया जाए। मेयर ने यह भी मांग की है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकार एवं स्वामित्व के खुर्सीपार एवं केंप एरिया के आवास की लाईसेंस के आधार पर नगर पालिक निगम भिलाई को हस्तांतरित किया जाए। संयंत्र के स्वामित्व एवं अधिकार के खुर्सीपार एवं केंप एरिया में निर्मित समस्त आवास को लाईसेंस आधार पर नगर पालिका निगम भिलाई को आबंटित करने का आदेश प्रदान करने की कृपा करेंगे। तथा संबंधित अधिकारियों को एम.ओ.यु. निष्पादन करने का निर्देश देवें।

मेयर यादव ने चेयरमेन से मांग की है कि बीएसपी के स्वामित्व की दक्षिण पूर्वी रेल्वे लाईन के उत्तर में स्थित समस्त भूमि (793.52 एकड़) एवं भवन को नगर पालिक निगम भिलाई में हस्तांतरित किया जाएगा। यदि सेल भिलाई इस्पात संयंत्र खुर्सीपार, केंप सेक्टर एवं उससे लगी खुली भूमि को राज्य शासन के माध्यम से नगर पालिका निगम भिलाई को हस्तांतरित कर दे तो उक्त संपूर्ण क्षेत्र के विकास का कार्य नगर पालिक निगम करेगी तथा सभी नागरिक सुविधाओं को भी आवाश्यक सुधार कर देखरेख करेगी, जो कि नगर निगम का कर्तव्य भी है, तथा इस हस्तांतरण से सेल भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रति वर्ष होने वाले खर्च से भी मुक्ति मिल जायेगी।

मेयर देवेंद्र यादव ने आगे चेयर मेन से मांग की कि सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई टाउनिशप में स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 भिलाई का संचालन एवं प्रबंधन राज्य शासन के सहयोग से किये जाने सैद्धांतिक सहमति प्रदान किया जाए। मेयर श्री यादव ने आग्रह किया कि सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 भिलाई का प्रबंधन राज्य शासन के सहयोग से एवं अंतर्गत किए जाने हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान किये जाने एवं संबंधित युनिट को विस्तृत चर्चा करने निर्देशत करने की कृपा करेंगे।

आगे मेयर ने मांग की है कि सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई टाउनशिप में स्थित अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्र जिन्हे संयंत्र प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है, उसे राज्य शासन या नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संचालित करने की सहमति देने की मांग की। आगे मेयर श्री यादव ने कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई राज्य शासन के माध्यम से इन भवनों में चिकित्सालय का संचालन करना चाहती है, जिसमें होने वाले व्यय एवं मानव संसाधन राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। जिससे भिलाई संयंत्र के कर्मचारी व अन्य नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, तथा बीएसपी के भवनों की देखरेख व संधारण भी होगा।

भिलाई टाउनिशप के झुग्गी झोपड़ी में निवासरत परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भवन निर्माण हेतु 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई है। महापौर श्री यादव ने चर्चा में अपनी मांग रखी है कि बीएसपी द्वारा निर्मित टाउनिशप के झुग्गी झोपड़ी में हजारों परिवार निवासरत है। प्रधानमंत्री जी की योजना अंतर्गत सभी परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिल सकता है। बीएसपी को नगर निगम भिलाई द्वारा कई बार पत्र के माध्यम से भूमि की मांग की गई है। कलेक्टर दुर्ग की मध्यस्थता में हुई बैठक में भी 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने सहमति प्राप्त हुई। इससे गरीबो को मकान मिलेगा।

You Might Also Like

पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार

सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

@dmin November 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Income of millions by selling products made using only महज कुछ किलो गोबर के उपयोग से बने उत्पादों का विक्रय कर लाखों की आमदनी…. भिलाई के गोबर खरीदी केंद्रों में महिलाओं को मिल रहा अच्छा मुनाफा
Next Article Hyderabad-based startup Skyroot built Raman पाइपलाइन लीकेज का संधारण कार्य पूर्ण… कल से निगम क्षेत्र में लोगों को मिलेगा पानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?