ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, बहुत कुछ मुफ्त में देने का वादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, बहुत कुछ मुफ्त में देने का वादा

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में भाजपा ने दिल्ली सरकार की तर्ज पर बहुत सारी सुविधाएं देने का वादा किया है।  

घोषणापत्र में पार्टी ने हाल के समय में बारिश से प्रभावित हर परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 100 यूनिट से कम खपत वाले परिवारों को नि:शुल्क बिजली, महानगर की बसों और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं को मुफ्त में सफर की सुविधा देगी। हैदराबाद के नगर निकाय चुनावों के लिए जारी घोषणापत्र में पार्टी ने यह वादा किया है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सलाह के मुताबिक सभी को कोविड-19 टीका मुहैया कराया जाएगा। इसने कहा कि महानगर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाएगी, जिसमें महानगर में हर किसी को मुफ्त में वायरस की जांच की सुविधा मिलेगी।
घोषणापत्र में नि:शुल्क पेयजल आपूर्ति, हर वर्ष तीन नये महिला थानों का निर्माण और महिलाओं के लिए हर एक किलोमीटर पर शौचालय का निर्माण, महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकारी स्कूलों के छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट का भी वादा किया गया है।
बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) का चुनाव एक दिसंबर को होने वाला है। सीएमओ की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य सरकार के पास सूचना है कि निकाय चुनावों से पहले कुछ नेता समस्याएं खड़ी करना चाहते हैं, इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन समस्या खड़ी करने का प्रयास कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में किराना व्यापारी के परिवार को बंधकर बनाकर 30 लाख की लूट, आधीरात घर में घुसे नकाबपोश बदमाश
गुजराती भवन सेक्टर 4 में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर होंगे लाखों के विकास कार्य
आईएएस पी दयानंद बने सीएम विष्णुदेव साय के सचिव, तीन ओएसडी भी बनाए गए
देशभर के निर्वाचन पदाधिकारियों का दिल्ली में होगा सम्मेलन, आधुनिक चुनाव प्रबंधन सहित कई विषयों पर होगी चर्चा
Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Twitter की आई शामत! टक्कर देने आया देसी ऐप Tooter, मोदी-राहुल समेत ये दिग्गज लोग यूज कर रहे हैं App Twitter की आई शामत! टक्कर देने आया देसी ऐप Tooter, मोदी-राहुल समेत ये दिग्गज लोग यूज कर रहे हैं App
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल राज्य में खोले जाएंगे चार वायरोलॉजी लैब…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?