ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क सुरक्षा के संबंध में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का ऑनलाईन प्रशिक्षण शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

सड़क सुरक्षा के संबंध में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का ऑनलाईन प्रशिक्षण शुरू

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
SHARE


रायपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के सभी इंजीनियरों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए 25 नवम्बर से 28 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण सेन्ट्रल रोड़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) नई दिल्ली के सहयोग से ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभाग के सभी 1200 इंजीनियरों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य दिया है। प्रदेश में लगभग 1200 इंजीनियर पदस्थ है इनमें उप अभियंता स्तर के 900 एवं सहायक अभियंता तथा इसके ऊपर स्तर के 300 इंजीनियर है। विभाग द्वारा वर्ष 2017 से 2019 तक लगभग 500 इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अम्बिकापुर में अलग-अलग समय पर आयोजित किए गए हैं। वर्ष 2020 में शेष इंजीनियरों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पारम्परिक रूप से प्रशिक्षण संभव नहीं है इसलिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का विकल्प अपनाते हुए सीआरआरआई नई दिल्ली के सहयोग से सहायक अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंताओं के लिए दो दिवसीय (4 ऑनलाइन सत्र) और उप अभियंताओं के लिए 05 दिवसीय (8 ऑनलाइन सत्र) का प्रशिक्षण प्रस्तावित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सहायक अभियंता एवं उच्च स्तर के अधिकारियों के लिए 25 नवंबर से 28 नवंबर तक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 सहायक अभियंता एवं उच्च स्तर के 100 अभियंताओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर को शाम 4 बजे डॉ. एस. वेलमुुरूगन ‘इंटरोडक्शन टू रोड सेफ्टी ऑडिट अप्रोच एंड मेथोडोलॉजीÓ के बारे में और शाम 5 बजे डॉ. ए. मोहन राव ‘रोड साइन के बारे में बताएंगे।

27 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे डॉ. जे. नटराजू ‘डिजाइन स्टेज रोड सेफ्टी ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी के बारे में और शाम 4 बजे डॉ. एस. वेलमुरूगन ‘कंस्ट्रक्शन स्टेज रोड सेफ्टी ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी के बारे में तथा डॉ. काइथा रविन्द्र ‘प्री-ओपनिंग स्टेज रोड ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी के बारे में प्रशिक्षण देंगे। 28 नवंबर को डॉ. इरामपल्ली मधु दोपहर 2.30 बजे ‘एक्जिट स्टेज आरएसए (ओ एंड एम स्टेज) चेक लिस्ट एंड केस स्टडी के बारे में और शाम 4 बजे ‘स्पीड एंड हजार्ड मैनेजमेंट के बारे में प्रशिक्षण देंगे। शाम 5 बजे डॉ. जे. नटराजू ‘हूमन फैक्टर्स इन रोड सेफ्टी, सेफ्टी इशूस इन इंडिया एंड सेफ्टी नीड्स ऑफ डिफरेंट रोड यूजर के बारे में प्रशिक्षण देंगे।

अब ग्रामीण इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा कोरोना,केंद्र ने जारी की गाइडलाइन
छत्तीसगढ़ का 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल का कोस्टारिका को निर्यात, सीएम साय ने कहा बड़ी उपलब्धि
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट
Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन
क्षेत्रीय फिल्में नहीं करना चाहते पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती देख किसानों ने बदली रणनीति, अब इस रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे ‘अन्नदाता’
Next Article राज्यपाल ने थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए कार्यरत संस्था कोई अपना सा हो की सराहना की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?