ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन… गुरुग्राम में चल रहा था कोरोना का इलाज.. बेटे ने दी ट्विट कर जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन… गुरुग्राम में चल रहा था कोरोना का इलाज.. बेटे ने दी ट्विट कर जानकारी

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
Yogi government to bear full expenses of aspiration topping NEET-2020 exam
Yogi government to bear full expenses of aspiration topping NEET-2020 exam
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 71 वर्षीय पटेल को कांग्रेस का चाणक्य माना जाता था। वह दशकों तक गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता रहे।  अहमद पटेल को तबीयत बिगडऩे के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्विट कर लिखा कि बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को तड़के 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। 

तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रहे
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से अहमद राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे। 

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। अपने बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।
राहुल गांधी ने कहा- यह एक दुखद दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह एक जबरदस्त संपत्ति थी। हम उसे याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।
सोनिया गांधी ने कहा- मैंने आज एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था। मैं एक अपरिवर्तनीय कामरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो चुका हूं। उनके शोक संतप्त परिवार के लिए गहराई से महसूस करें जिन्हें मैं अपनी सहानुभूति और समर्थन की सच्ची भावना प्रदान करता हूं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी, गुजरात के साथ देश की भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवाजनों को संबल प्रदान करे।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर”
डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की बल्ले बल्ले, खुर्सीपार में लग रहा है भव्य सेवा पंडाल… गद्दों से लेकर बेहतरीन नाश्ते का रहेगा इंतजाम
दिल्ली आंदोलन से लौटकर घर पहुंचे पंजाब के किसान ने दी जान
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू के जन्मदिन पर 26 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान…. दिया मानव सेवा का संदेश
पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘निवार’….. चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलजमाव
Next Article बार-बार सेल्फी लेना आपको पड़ सकती हैं भारी, जानिए कैसे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?