ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘निवार’….. चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलजमाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘निवार’….. चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलजमाव

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped
Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से आज चक्रवाती तूफान निवार गुजरने वाला है। इसे लेकर सरकार और एनडीआरआफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। तटीय इलाकों में बिना किसी कारण लोगों से घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), तटरक्षक बल, दमकल विभाग सहित विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के कर्मचारियों की तैनाती किसी भी स्थिति से निपटने के लिए की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बातचीत कर तूफान से पैदा हालात की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवाती तूफान की स्थिति तेजी से बदल रही है और यह 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के मद्देनजर एनडीआरएफ के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है। 

तमिलनाडु में जगह जगह जलभराव
तूफानी चक्रवात निवार के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। निवार के चलते शहर में भारी बारिश हो रही है। इधर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, जनता को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्हें भोजन, पानी, हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क मुहैया कराया जा रहा है। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। 

चेन्नई से 350 किमी दक्षिण में है तूफान
एरिया साइक्लोन वार्निंग सेंटर के निदेशक ने बताया कि चक्रवाती तूफान चेन्नई से 350 किमी दक्षिण में है और यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान के भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह तूफान देर शाम या रात को कराईकल और महाबलिपुरम से गुजरेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 

हार के बाद बढ़ीं केशव की मुश्किलें, राजनीतिक भविष्य तय करेंगे संघ और संगठन
पुलिस लगा रही मनचलों की क्लास, सार्वजनिक जगहों पर यह सब करना पड़ेगा महंगा
अफगानिस्तान के हालात चुनौतीपूर्ण, हम बदलेंगे अपनी रणनीति – रक्षा मंत्री
वन विभाग की गिरफ्त में आए गुलेलबाज शिकारी, इंद्रधनुषी गिलहारी का किया था शिकार
आईपीएस नेहा चंपावत बनी प्रदेश की पहली महिला गृह सचिव, जीपी सिंह फिर से पीएचक्यू में पदस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said जवाहर बाजार व्यवसायिक परिसर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण…. 23 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से परिसर को दिया गया है नया स्वरूप
Next Article Yogi government to bear full expenses of aspiration topping NEET-2020 exam कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन… गुरुग्राम में चल रहा था कोरोना का इलाज.. बेटे ने दी ट्विट कर जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?