ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित-ईशांत ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से चंद दिन पहले भारतीय टीम को झटका मिला है। खबरों की माने तो टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनुभवी पेसर ईशांत शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। जल्द ही पिता बनने वाले विराट पहले टेस्ट के बाद भारत लौट आएंगे और अगर रोहित भी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाते तो टीम इंडिया वाकई मुश्किल में पड़ जाएगी।
दरअसल, रोहित और ईशांत आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। ‘हिटमैन’ जहां अंतिम दौर के कुछ मुकाबलों से बाहर हुए थे तो ‘लंबू’ को बीच टूर्नामेंट में नाम वापस लेना पड़ा था। अब बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दोनों अपनी चोट से उबरने के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट कुछ और ही बता रही।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दोनों ही टेस्ट सीरीज के लिए समय से फिट नहीं हो पाएंगे। सूत्रों की माने तो एनसीए के विशेषज्ञों ने टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और बीसीसीआई को जानकारी दे दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की फिटनेस रिपोर्ट इतनी उत्साहजनक नहीं है। अब इसकी आधिकारिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है।
इससे पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर रोहित और ईशांत अगले चार या पांच दिन में ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचते हैं तो दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन नियम सख्त हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर किसी भी शख्स को 14 दिन तक क्वारंटीन रहना बेहद जरूरी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जाना है।
बताना जरूरी हो जाता है कि दोनों ही खिलाडिय़ों को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखा गया था, लेकिन फिर बाद में रोहित को टेस्ट टीम में चुना गया और ईशांत शर्मा पर भी ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुडऩे के लिए पूरी तरह से फिट होने की शर्त रखी गई थी।

फैसला: ‘बदनाम करने के लिए नहीं कर सकते सोशल मीडिया का इस्तेमाल’ स्मृति ईरानी से जुड़े मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट
CG News : अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग, बिलासपुर में कार सहित 13 मोटर साइकिल जलकर खाक
CG Tourism: पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की पत्रकार वार्ता: कोविड टीकाकरण और कोरोना संक्रमण दी जानकारी, कहा स्थिति चिंताजनक, बाहर आना जाना भी खतरनाक
दिल्ली से आज लौट रहे सीएम बघेल… सभी विधायक व मंत्री भी साथ… माना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2601 नए केस…. कोरोना 14 मरीजों की मौत … कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 25 हजार के पार
Next Article थोड़ी सी लापरवाही दातों पर पड़ सकती है भारी, ऐसे लंबे समय तक रखा जा सकता है मजबूत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?