ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच जिलों के करीब दस लाख बच्चों को लगाए जाएंगे जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

पांच जिलों के करीब दस लाख बच्चों को लगाए जाएंगे जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीके

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में जैपनीज इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत पांच जिलों बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोन्डागांव और धमतरी के लगभग दस लाख बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान 18 दिसम्बर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान इन जिलों के एक वर्ष से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने टीकाकरण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कहा कि इस अभियान से वहां जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। पहले भी बस्तर जैसे क्षेत्रों में अभियान चलाकर और बच्चों का टीकाकरण कर इस बीमारी को नियंत्रित किया गया है। इस जानलेवा बीमारी के बारे में सभी नागरिकों और माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए। इससे बचाव ही सबसे बेहतर रास्ता है। सरकार टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी को बच्चों तक पहुंचने से रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की सराहना करते हुए कहा कि वे दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार पहुंचकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सफलता में भी इन टीमों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता और सक्रियता से इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर हम जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से भी प्रदेश को मुक्त रखने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर, यूनिसेफ, यूएनडीपी व विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी भी ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए।

Big news : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के लिए पहुंची थी सीएम, आरोपी गिरफ्तार
नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात
बीजापुर में लगा भाजपा को बड़ा झटका, विधायक विक्रम मंडावी मौजूदगी में 100 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में शामिल
हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई के CG मॉडल को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना… पूरे देश में होगा लागू
आपरेशनल मिशन के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, सैन्य अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना अनुमति के धान आयात को रोकने सीमावर्ती जिलों में सतत निगरानी करें : अमरजीत भगत
Next Article जिस सुरंग से भारत में घुसे थे आतंकी, उसमें 150 फीट अंदर पहुंचे बीएसएफ जवान, खुली पाक की पोल जिस सुरंग से भारत में घुसे थे आतंकी, उसमें 150 फीट अंदर पहुंचे बीएसएफ जवान, खुली पाक की पोल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?