ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 351 # 04 October 2026
October 4, 2026
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग
October 4, 2026
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

By @dmin Published November 10, 2020
Share
अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर
अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शोपियां के कुटपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 34RR और CRPF की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की इस दौरान दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 

250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
वहीं, कश्मीर घाटी से सटी एलओसी के उस पार पाकिस्तान में बने आतंकियों के लांचिंग पैड फिर सक्रिय हो गए हैं। करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए। 
बीएसएफ़ के एडीजी सुरिंदर पवार ने कहा कि इनपुट के अनुसार वर्तमान में करीब 250 से 300 आतंकी लांचिंग पैड्स पर घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं। लेकिन आतंकियों की हर हरकत पर एलओसी पर तैनात सेना और बीएसएफ़ पूरी नजर रख रही है। इसी का नतीजा है कि इस वर्ष कई आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। 
इसका ताजा उदाहरण है रविवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश, जिसमें सतर्क जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान उन्हें 2 एके-47, 2 एके मैगजीन, 60 एके राउंड, 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 29 पिस्टल राउंड, 1 रेडियो सेट, 50 हजार की भारतीय करंसी, आदि बरामद हुई। 

इस अब तक सिर्फ 25 आतंकी घुसपैठ कर पाए
एडीजी ने कहा कि इस साल एलओसी पर काफी सतर्कता बरती गई है। पिछले साल करीब 140 आतंकी घुसपैठ करने में सफल हुए थे लेकिन इस बार इनपुट के अनुसार कुल 25 आतंकी अब तक घुसपैठ करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा, हम हमेशा अपने काउंटर-इनरफ़ल्ट्रेशन ग्रिड में बदलाव और सुधार समय-समय पर लाते रहते हैं। जब भी हमें कोई फीडबैक मिलता है, जो भी कमियां नजर आती हैं उसके आधार ग्रिड में सुधार लाया जाता है और यह सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती रहती है।

You Might Also Like

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

@dmin November 10, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1586 नए केस… 2188 मरीज हुए डिस्चार्ज
Next Article जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर एलओसी के उस पार पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?