भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जरूरतमंदो को दिपावली की सामग्री दी गई। नेहरू नगर स्थित ट्रस्ट कार्यालय लिबास द्वारा मिठाई, लाई-बतासा का प्रसाद, फुलझड़ी, दीया, मोमबत्ती दी गई। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्यान रखते हुए उक्त सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए यह कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य अमित श्रीवास्तव, श्रीलेखा वेरूलकर, संजीव सर, विजय गुप्ता, गायत्री सोनी, डॉ. विपिन अरोरा, अनामिका पटेल और वालिंटियर प्रीति, पासरप्रीत, किशन, यामिनी, विनम्र, काजल, अविनाश, अपूर्वा, साबिया, अक्षर, अनुश्का आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब स्कूली बच्चों को फीस से लेकर स्कूली जरूरी वस्तुंए (पेन, कॉपी, ड्रेस आदि) की मदद की जाती है। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ट्रस्ट द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाता है। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने कम समय में अपने कार्यो से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हैं। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना हैं कि अच्छे कार्य करते जाओं उसकी गिनती मत करों, गिनती ऊपर वाले पर छोड़ दो, कौन कहता हैं कि इंसान खाली हाथ आता हैं, और खाली हाथ जाता हैं। एैसा नहीं हैं। इंसान भाग्य लेकर आता हैं और कर्म लेकर जाता हैं।





