ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संत रविदास परिसर में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण, महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संत रविदास परिसर में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण, महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

By @dmin Published November 7, 2020
Share
Community building will be constructed in Sant Ravidas campus
Community building will be constructed in Sant Ravidas campus
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 31 संत रविदास प्रांगण में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्य की शुरुआत करने महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास की पूजा कर कार्य का विधिवत भूमिपजन किया। महापौर के आगमन पर मोहल्ले वासियों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मंदिर स्थापित है! आस्था अनुरूप श्रद्धालु यहां पर आकर प्रतिदिन पूजा, अर्चना करते हैं। समिति के लोगों ने भवन निर्माण की मांग महापौर से की थी, जिनके मांगों को स्वीकार करते हुए महापौर ने भवन निर्माण के लिए घोषणा की थी और कार्य स्वीकृत होने के बाद आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। 10 लाख की लागत से बनने वाले भवन का कार्य मैसर्स वर्मा कंस्ट्रक्शन को दिया गया है और 4 महीने में कार्य पूर्ण करने कहा गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में एल्डरमैन नरसिंह नाथ, बबीता भैसारे, डी नागमणि, सुनील गोयल मौजूद रहे।

समिति की मांग पर चारों ओर किया गया बाउंड्रीवॉल
मंदिर प्रांगण में समिति के लोगों की मांग अनुरूप बाउंड्री वाल चारों तरफ से किया गया है। पेयजल व्यवस्था के लिए सिंटेक्स टंकी लगाई गई है। निर्मित होने वाले भवन में एक बड़ा हॉल होगा जिससे समिति के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न आयोजन के लिए स्थान मिल पाएगा। साथ ही इस भवन में एक कमरा और पुरुष एवं महिला के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण किया जाएगा। कार्य की स्वीकृति दिलाने के लिए समिति के अध्यक्ष शिव बचन भारती, सचिव विनोद भारती, कोषाध्यक्ष जगत किशोर, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला भारती, संरक्षक हीरालाल, सेवा समिति के अध्यक्ष महंगी रामा निराला, उपाध्यक्ष राम भवन निरंकारी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार, सदस्य प्यारेलाल ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
लोगों की मांग व सार्वजनिक हित के अनुरूप हो रहे कार्य
देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप सामाजिक और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। समिति की बहुप्रतीक्षित मांग भवन की थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है! धार्मिक कार्य के आयोजन मंदिर प्रांगण में हर मौसम में किए जा सकेंगे। क्षेत्र वासियों एवं समिति को एक बेहतर स्थल मिल पाएगा। भूमि पूजन के कार्यक्रम में डी कॉम राजू, कोटेश्वर राव, अरुण राय, मार्तंड सिंह मनहर, निगम से कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता रीमा हुमने एवं अन्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin November 7, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1758 नए केस…. 52 मरीजों की मौत
Next Article CM Baghel attends the Progress Global Award Program दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल: प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की दी जानकारी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?