ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020 का पहला क्वालीफायर आज….. दिल्ली और मुंबई के बीच होगी जोरदार टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL 2020 का पहला क्वालीफायर आज….. दिल्ली और मुंबई के बीच होगी जोरदार टक्कर

By @dmin
Published: November 5, 2020
Share
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क दुबई (एजेंसी)। आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई को लीग चरण में हराना आसान नहीं रहा लेकिन मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की हार से उसका थोड़ी लय गड़बड़ा गई है।
दूसरी तरफ अपने पहले खिताब की कवायद में लगे दिल्ली ने लगातार चार मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत से निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। मुंबई की टीम के लिए सकारात्मक पहलू उसके कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जो हैमस्ट्रिंग के कारण चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि रोहित सनराइजर्स के खिलाफ जल्दी पवेलियन लौट गए थे।
मौजूदा चैंपियन के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं और बेहतरीन गेंदबाज हैं लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए थे। उसके गेंदबाजों को भी विकेट नहीं मिल पाया था और महत्वपूर्ण मैच से पहले यह उनके लिए अच्छा सबक रहा कि किसी भी मैच को सहजता से नहीं लेना चाहिए। दिल्ली का मध्यक्रम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। वह मुख्य तौर पर एक या दो खिलाडिय़ों पर निर्भर रहा है।
मुंबई के शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। युवा इशान किशन (428 रन) उसके प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। क्विंटन डिकाक (443 रन) अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए तैयार होंगे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (410 रन) ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। लंबे शॉट खेलने में माहिर हार्दिक पांड्या (241 रन), कीरोन पोलार्ड (259 रन) और क्रुणाल पांड्या (95) ने जरूरत पडऩे पर अपने कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है। पोलार्ड ने सनराइजर्स के खिलाफ भी चार छक्के लगाये थे।
मुंबई ने अपने मुख्य गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (23 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (20 विकेट) को सनराइजर्स के खिलाफ विश्राम दिया था। इन दोनों ने शुरुआत और डैथ ओवरों में घातक गेंदबाजी की है। राहुल चाहर और क्रुणाल को दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले सनराइजर्स के डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा के हाथों हुई धुनाई को भूलना होगा।
दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे का फार्म में लौटना दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 60 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। शिखर धवन (525) शानदार फार्म में हैं लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से सहयोग की दरकार है। दिल्ली की बड़ी चिंता पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की फॉर्म है जो अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उनके विदेशी खिलाडिय़ों शिमरोन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस को भी महत्वपूर्ण मैच में अपनी फॉर्म दिखानी होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर (421) को पारी संवारने का बीड़ा उठाना होगा। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (25 विकेट) और एनरिक नोर्जे (19 विकेट) ने उसकी गेंदबाजी विभाग की अगुवाई सफलतापूर्वक की है। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने स्पिन विभाग अच्छी तरह से संभाला है।

अफगानिस्तान: दुनिया का ठंडा रुख देख पाक घबराया, दिखाया अलकायदा और आईएस का डर
यह इत्र सबसे महँगा
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में दुर्ग डिस्ट्रिक्ट और पुरुष वर्ग में दुर्ग जिला बना चैंपियन…. समापन समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
आयुष्मान भारत पखवाड़े में विधायक वोरा ने किया कार्ड वितरण, कहा- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता आमजनों के लिए संजीवनी
CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेण्डर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल गिरावट के बाद देश में आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 50,209 नए मरीज
Next Article Women learned the art of bamboo, from table lamps to bamboo charcoal training महिलाओं ने सीखी बांस की कारीगरी, टेबल लैंप से लेकर बैम्बू चारकोल बनाने की ली ट्रेनिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?