ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विराट कोहली और रोहित शर्मा की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

विराट कोहली और रोहित शर्मा की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
विराट कोहली और रोहित शर्मा की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम
विराट कोहली और रोहित शर्मा की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान पर बने हुए हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोविड-19 के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पडऩे के बाद से कोहली (871 रेटिंग अंक) और रोहित (855) ने किसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन वह बल्लेबाजी सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 221 रन बनाकर इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों से अंतर को थोड़ा कम कर दिया है। उन्हें आठ रेटिंग अंकों का फायदा हुआ, लेकिन वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स को सीरीज में शतक जडऩे के कारण फायदा मिला। टेलर नौ पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने पहले मैच में 112 रन बनाए थे और सीरीज में 204 रन बनाने में सफल रहे थे। विलियम्स 12 पायदान ऊपर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 118 रन की पारी खेली थी।
गेंदबाजी सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) शीर्ष पर हैं और उनके बाद बुमराह (719) का नंबर आता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैकिंग पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने पहले वनडे में पांच विकेट लिये थे। इससे वह आठ पायदान चढऩे में सफल रहे।
पाकिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से जीती और उसे विश्व कप सुपर लीग में 20 अंक मिले। जिम्बाब्वे ने तीसरा मैच सुपर ओवर में जीता जिससे उसे 10 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड सुपर लीग में 30 अंक के साथ अभी शीर्ष पर है। पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया के समान 20 अंक हैं लेकिन वह बेहतर रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का नंबर आता है।

26 अधिकारी दे रहे विभागीय परीक्षा, संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
पीएम मोदी की दूसरी जनचौपाल, कहा- हर क्षेत्र में हुआ है विकास
त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2472 नए केस
रात में चाहते हैं अच्छी नींद तो सोने से पहले जरूर करें यह काम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोबर न्याय योजना में तैयार हो रहे गोबर के दीये , धर्मेंद्र यादव ने दिया आज 50 हजार का आर्डर
Next Article कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ? केरल भी चला महाराष्ट्र की राह, सीबीआई को जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?