ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब आनलाइन बाजार पर भी समूह की महिलाओं का हिस्सा…. रिसाली के समूह आनलाइन ले रही आर्डर… आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से उपलब्ध करा रही डिजाइनर दीये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अब आनलाइन बाजार पर भी समूह की महिलाओं का हिस्सा…. रिसाली के समूह आनलाइन ले रही आर्डर… आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से उपलब्ध करा रही डिजाइनर दीये

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
Now on the online market also the share of women of the group
Now on the online market also the share of women of the group
SHARE

दुर्ग। रिसाली में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में आकर्षक डिजाइनर दीये बना रही हैं। बाजार की जरूरत के मुताबिक इन्होंने अपना कदम डिजिटल प्लेटफार्म में भी रख दिया है। इन्होंने अपने प्रोडक्ट आनलाइन भी उपलब्ध कराये हैं। आर्डर होते ही चुनी गई वस्तुएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। आज इस्पात नगर, पुरेना, डूंडेरा की स्वसहायता समूहों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात की। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि दीवाली की जरूरतों के मुताबिक अनेक प्रकार की सामग्री उनके समूहों द्वारा तैयार की जा रही है। इनमें दीयों के सेट से लेकर पूजा की थाल तक अनेक प्रकार की पूजन सामग्री है। इसके साथ ही दीवाली की सजावट के लिए बनाई गई सामग्री है।
कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इनके उत्पादों की तारीफ की और कहा कि बहुत ही सुंदर डिजाइन आप लोगों ने तैयार किये हैं। निश्चित ही बाजार में ये लोगों को काफी पसंद आएंगे। महिलाओं ने बताया कि हमने जब ये प्रोडक्ट बनाने का सोचा था तब मन में ख्याल आया कि कोरोना के चलते लोग बाजार जाने से हिचकेंगे अतएव हम अपने उत्पाद आनलाइन भी उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद हमने इसका निश्चय किया और लोकल कार्टज से संपर्क किया। अब लोकल काट्र्ज के माध्यम से हम अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हम लोगों ने उत्पाद की गुणवत्ता का ध्यान तो रखा ही है पैकेजिंग भी आकर्षक की है। जब उपभोक्ता के हाथों हमारा आर्डर पहुंचता है तो इसकी आकर्षक पैकेजिंग देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है फिर अंदर तो अच्छी गुणवत्तायुक्त सामग्री उन्हें मिलती ही है।
समूह की महिलाओं ने बताया कि फिलहाल काफी सारे लोग हमारे उत्पाद देखने आ रहे हैं और इसे खरीद रहे हैं कुछ अच्छा फीडबैक मिलने पर फोन से भी बुकिंग करा रहे हैं। भेंट के दौरान रिसाली नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि रिसाली में चालीस हजार दीये समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे हैं। इन्हें बिक्री के लिए उचित बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही व्यवसायियों से मार्केट लिंकेज के संबंध में भी प्रयास किये जा रहे हैं। इनके पास अच्छी वैरायटी होने के चलते बाजार की सारी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। निगम प्रशासन द्वारा इन्हें हर संभव मदद की जा रही है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इन महिलाओं को कहा कि इसी तरह बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराएं। आपको प्रशिक्षण की सुविधा एवं अन्य प्रकार का मार्गदर्शन तथा सहायता जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही आपके उत्पादों के मार्केट लिंकेज के संबंध में भी कार्य करेंगे।

तेल कम सोखेंगे और इस्तेमाल के बाद खाद की तरह होगा उपयोग
ये डिजाइनर दीये गोबर से बने हैं पूरी तरह इको फ्रेंडली। ये तेल कम सोखते हैं और इनका इस्तेमाल होने के बाद इन्हें गमले में डाल सकते हैं। यह खाद की तरह का काम करेंगे। इस तरह त्योहार की खुशी के साथ ही पर्यावरण के संरक्षण में भी यह दीये उपयोगी साबित होंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे पाटन, जामगांव में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल का लोकार्पण
सुकमा में 23 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का है इनाम
एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी पर सम्मेलन, 15 मेडिकल कॉलेजों के 250 से अधिक छात्र शामिल
सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
मोदी सरकार कैंसर जैसी रोगों के उपचार सुविधा उपलब्ध कर रही है- रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief आयुक्त ने किया साइकिल से प्रगति नगर का भ्रमण… नाली पर स्लेब देख तोडऩे दिए निर्देश
Next Article Businessman arrived at Corporation Gate if refused to set up weekly market बिहार चुनाव : कटिहार के प्राणपुर विधानसभा के गांव-गांव घूम कर कांग्रेस के पक्ष में माहोल बना रहे भिलाई के युवा नेता मोहम्मद शाहिद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?