ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेन वॉटसन ने संन्यास लेने के बाद इस अंदाज में CSK के सभी फैन्स को कहा शुक्रिया, देखें VIDEO
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

शेन वॉटसन ने संन्यास लेने के बाद इस अंदाज में CSK के सभी फैन्स को कहा शुक्रिया, देखें VIDEO

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
शेन वॉटसन ने संन्यास लेने के बाद इस अंदाज में CSK के सभी फैन्स को कहा शुक्रिया, देखें VIDEO
शेन वॉटसन ने संन्यास लेने के बाद इस अंदाज में CSK के सभी फैन्स को कहा शुक्रिया, देखें VIDEO
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडर में से एक शेन वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद मंगलवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। वॉटसन ने कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के करियर के प्रत्येक पल का भरपूर आनंद लिया और उन्होंने जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। यह 39 वर्षीय खिलाड़ी 2016 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका था और उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग को अलविदा कह दिया था। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वॉटसन सीएसके के फैन्स को थैक्स बोल रहे हैं।

अपनी रिटायरमेंट स्पीच में शेन वॉटसन ने कहा कि आखिरी 3 साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने उनके करियर का सबसे शानदार समय रहा, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। वॉटसन ने कहा कि मुझे सीएसके की ओर से खेलते हुए आप लोगों ने जो प्यार दिया उसे मैं हमेशा याद रखूंगा और उसके लिए खुद को किस्मत वाला मानूंगा।

"I'm just so grateful, the last three years have been one of the highlights of my career." Watto's farewell message to the super fans. #ThankYouWattoMan 🦁💛@ShaneRWatson33 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/NYppMFbOJM

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 3, 2020

वॉटसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टी-20 फॉर्मेट में उनकी काफी मांग थी और वह आईपीएल में शुरू से नियमित रूप से खेलते रहे। आईपीएल में उन्होंने 145 मैचों में 3874 रन बनाए जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शतक शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा 92 विकेट भी झटके। उन्होंने कहा कि वास्तव में लगता है कि यह सही समय है। मैं जानता हूं कि मैंने क्रिकेट में अपना आखिरी मैच, अपने प्रिय चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आखिरी मैच खेल लिया है। अपने लंबे करियर में इतनी चोटों के बावजूद 39 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने पर मैं वास्तव में खुद को भाग्यशाली मानता हूं।

उन्होंने अपने करियर में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों विशेषकर अपनी मां, पिताजी, बहन निकोल और अपनी पत्नी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सभी कोच, मेंटोर, टीम के साथियों और फैन्स का भी आभार जताया। वॉटसन ने इस साल आईपीएल में चेन्नई की तरफ से 299 रन बनाए। चेन्नई की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर उन कुछेक खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों की तरफ से आईपीएल जीता। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तब उन्होंने 472 रन बनाने के अलावा 17 विकेट भी लिए थे। चेन्नई की तरफ से उन्होंने 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में शतक जमाकर अपनी टीम को खिताब दिलाया था। वॉटसन ने उस सत्र में 555 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी लिए थे।

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार सतर्क, एफएसएसएआई ने कहा- अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें लोग…. जारी किए यह निर्देश
टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी
गोल्डन गर्ल बनीं नजर आईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, सिजलिंग अंदाज में दिए कई कातिलाना पोज
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, धुएं के गुबार के बीच 19 वें माले से गिरा व्यक्ति, मौके पर ही मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Sugam Road Scheme started in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel launched नीतीश की सभा में पत्थरबाजी, मंच से बोले सीएम- फेंको, फेंको और फेंको, मंत्री ने साधा विपक्ष निशाना
Next Article Naxalite incident in Dhamtari: Sarpanch's husband strangled to death धमतरी में नक्सली वारदात: सरपंच पति की गला रेतकर हत्या…. जंगल में मिला शव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?