ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
SHARE

आंध्रप्रदेश के साथ साझा किया पहला स्थान, पिछले अक्टूबर की तुलना में इस बार ज्यादा जीएसटी कलेक्शन

रायपुर। जीएएसटी कलेक्शन के मामले में छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में अक्टूबर-2019 की तुलना में अक्टूबर-2020 का जीएसटी संग्रहण 26 फीसदी बढ़ा है। जीएसटी संग्रहण में वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 1570 करोड़ रूपए का जीएसटी संग्रहण हुआ था। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर में 404 करोड़ रूपए ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के अक्टूबर महीने में राज्य में 1974 करोड़ रूपए की जीएसटी संग्रहित हुई है।

Contents
  • आंध्रप्रदेश के साथ साझा किया पहला स्थान, पिछले अक्टूबर की तुलना में इस बार ज्यादा जीएसटी कलेक्शन
    • गांवों में बड़ी संख्या में लोगों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संकट काल में भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखने लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णय के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में पूरे लॉक-डाउन के दौरान ग्रामीण और वन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां लगातार चलती रहीं। किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के 19 लाख किसानों को नियमित अंतराल में धान बिक्री की राशि मिलती रही है। राज्योत्सव के मौके पर इसकी तीसरी किस्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए किसानों के खाते में डाले गए हैं। पूर्व में भी 1500-1500 करोड़ रूपए की दो किस्तें किसानों के खातों में अंतरित की गई हैं। गोधन न्याय योजना के जरिए भी किसानों और पशुपालकों से गौठानों में गोबर की खरीदी कर करीब 40 करोड़ रूपए दिए गए हैं।

गांवों में बड़ी संख्या में लोगों को मिला रोजगार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर कोरोना काल में गांवों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने मनरेगा का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से किया गया। इसके फलस्वरूप गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। लोगों की जेब में पैसा आने से इसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को भी मिला। संकट-काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जो आर्थिक तरलता बनी रही, उसका लाभ उद्योगों को भी मिला। वनांचलों में भी इस दौरान स्वसहायता समूहों के द्वारा वनोपज की खरीदी जारी रही। कोरोना संकट के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को सक्रिय बनाए रखने के लिए जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बेहतर कारोबार हुआ। लॉक-डाउन के दौरान भी प्रदेश की कोयला खदानों और इस्पात उद्योगों में उत्पादन जारी रहा।

बड़ी राहत: 154 दिन बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 800 यात्रियों का जत्था गुवाहाटी रवाना, रोक्तिमा यादव ने दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ में इस शख्स ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, व्यापारी गिरफ्तार
Breaking News : सीबीआई रेड पर बोले सीएम साय… दोषियों के पास बचने का रास्ता नहीं, कोई भी हो कार्रवाई तय है
CG accident : डंपर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, नाश्ता कर दोस्त के साथ लौट रहा था.. बीच सड़क हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिराग का नया नारा- " नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई " चिराग का नया नारा- ” नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई “
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल देश में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 75 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 45230 नए मामले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?