ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से बदल जाएंगे सिलिंडर बुकिंग से लेकर बैंकिंग तक के नियम….. जाने क्या होगा आप पर असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आज से बदल जाएंगे सिलिंडर बुकिंग से लेकर बैंकिंग तक के नियम….. जाने क्या होगा आप पर असर

By @dmin
Published: November 1, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक नवंबर से देशभर में कई नियम बदल जाएंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा। बैंकों में पैसा जमा कराने से लेकर निकालने तक और एलपीजी सिलिंडर बुकिंग से लेकर रेलवे के टाइम टेबल तक में बड़ा बदलाव होने वाला है। ऐसे में अगर इन पर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…
रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग की पूरी प्रक्रिया बदल जाएगी। गैस बुक कराने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। जब सिलिंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको यह ओटीपी डिलीवरी ब्वाय को बताना होगा। सिस्टम से ओटीपी का मिलान होने के बाद ही आपको सिलिंडर मिलेगा। अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो एक नवंबर से पुराने नंबर पर गैस की बुकिंग नहीं करा पाएंगे। इंडेन के ग्राहकों को सिलिंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर फोन या एसएमएस करना होगा। 
गैस सिलिंडर की कीमतों में होगा बदलाव 
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख में एलपीजी सिलिंडर की कीमतें तय करती हैं। लिहाजा इसमें इजाफा भी हो सकता है और इसके दाम कम भी हो सकते हैं। बीते महीने तेल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में इजाफा किया था। 
एसबीआई बचत खातों पर कम ब्याज 
एसबीआई के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। एक नवंबर से जिन बचत खातों में एक लाख रुपये तक की राशि जमा है, उस पर ब्याज 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। वहीं, एक लाख रुपये से ज्यादा की जमा पर रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा। 
पैसा जमा कराने पर देना होगा शुल्क 
बैंक ऑफ बड़ौदा में तय सीमा से ज्यादा बार पैसा जमा कराने पर शुल्क देना होगा। अब तीन बार पैसा जमा कराने पर कोई शुल्क नहीं होगा, लेकिन चौथी बार में ग्राहक को 40 रुपये देने होंगे। हालांकि जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत दी गई है। उन्हें पैसा जमा कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन पैसा निकालने पर 100 रुपये देने पड़ेंगे। 
ट्रेनों का बदलेगा समय 
रेलवे एक नवंबर से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने जा रहा है। इस कदम से 13 हजार यात्री ट्रेनों और सात हजार मालगाडिय़ों का समय बदलेगा। 30 राजधानी ट्रेनों के चलने का समय भी बदलेगा। साथ ही प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। पहले यह बदलाव 1 अक्तूबर से होना था, लेकिन बाद में इसे एक नवंबर तक टाल दिया गया था। 

सीएम बघेल की बड़ी घोषणा: महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी
राहुल ने की योजना की प्रशंसा, कहा भूपेश जी छ: हजार कम है इसे बढ़ा दे
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 8 तहसीलदारों को नोटिस, सरकार ने मांगा तीन दिन में जवाब
लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जांच में जुटी पुलिस
नई पार्टी का एलान कर कैप्टन ने खेला बड़ा दांव: कांग्रेस छोड़ सकते नाराज नेता, ऐसे खड़ी करेंगे सियासी फौज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल शिकायतों का होगा निदान…. वार्डवार लगाया जाएगा जनसमस्या निवारण शिविर…. आयुक्त ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी
Next Article सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कर' भला, हो भला, अंत भले का भला 15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढऩे जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?