ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत
अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत
SHARE

फरीदाबाद (एजेंसी)। बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की एक छात्रा का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी।

वारदात के बाद कार सवार दोनों आरोपी फरार हो गए। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तौसीफ व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-23 स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली 20 वर्षीय निकिता तोमर उर्फ नीतू मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स फाइनल ईयर की छात्रा थी। सोमवार को कॉलेज से परीक्षा देकर दोपहर करीब चार बजे जैसे ही वह बाहर आई तो कार सवार दो युवकों ने उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।
युवती के विरोध करने पर आरोपी उसका अपहरण करने में नाकाम रहे। इस बात से नाराज युवकों ने तमंचे से युवती को गोली मार दी। गोली युवती के कंधे में लगी और वह सड़क पर गिर गई। आननफानन आरोपियों से हथियार मौके पर ही छूट गया। घटना कॉलेज के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मानवता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।
कॉलेज गेट पर सरेआम वारदात की खबर मिलते ही थाना शहर प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ मौके पर पंहुचे। इस मामले में मृतक छात्रा के भाई नवीन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी इंटरमीडिएट तक छात्रा के साथ ही पढ़ता था। तभी से वह छात्रा को परेशान करता था। पूर्व में भी वह उसके अपहरण का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया है। इसमें आरोपियों की गाड़ी नजर आ रही है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान
Big news : नेपाल में भूकंप से मची तबाही, दिल्ली-एनसीआर से लेकर भोपाल तक कांपी धरती
Breaking News : विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची, छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान… पाटन से विजय बघेल को टिकट
IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें
चिंताजनक: महाराष्ट्र में हजारों बच्चे कोरोना संक्रमित, मई महीने में 9928 बच्चों को हुआ कोविड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में संजय जैन के 42 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए और आभूषण बरामद दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में संजय जैन के 42 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए और आभूषण बरामद
Next Article छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?