ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर मचा बवाल, विहिप ने दे दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर मचा बवाल, विहिप ने दे दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

By @dmin
Published: October 24, 2020
Share
तिरंगे पर महबूबा के बयान से नाखुश पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
तिरंगे पर महबूबा के बयान से नाखुश पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर के झंडे की बहाली तक कोई भी झंडा न उठाने संबंधी बयान देने के बाद बवाल मच गया है। भाजपा ने महबूबा को पाकिस्तान चले जाने की सलाह देते हुए कहा है कि दुनिया की कोई ताकत अब जम्मू-कश्मीर में अलग से झंडा नहीं लगा सकती। दूसरी ओर विहिप ने कहा कि अब नए जम्मू-कश्मीर में महबूबा के पुनर्वास की कोई जगह नहीं बची। इस बयान के लिए विश्व हिंदू परिषद ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में महबूबी मुफ्ती की कोई जरूरत नहीं है, वह कोई झंडा उठाएं या नहीं कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर के लोगों के दिलों में तिरंगा झंडा बसा है। उनके मन में भारत माता बसती है। जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग था, है और हमेशा रहेगा। यहां सिर्फ तिरंगा झंडा ही फहराया जाएगा। दुनिया की कोई ताकत अब जम्मू-कश्मीर में अलग से कोई झंडा नहीं लगा सकती है। अगर महबूब मुफ्ती को पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वह भारत छोड़ जाएं।

प्रदेश में राजनीतिक आधार खो चुकी हैं मुफ्ती : वीएचपी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रदेश कार्यकारी प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भारत सरकार को डकैत बताया है। वे मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। महबूबा ने कश्मीर में अपना राजनीतिक आधार खो दिया है। जम्मू-कश्मीर की जनता अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के पक्ष में रही है। महबूबा के पास अपने पुनर्वास के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। श्री राम मंदिर के मुद्दे का उल्लेख करके महबूबा ने सर्वोच्च न्यायालय का अनादर करने का प्रयास किया है। उन्होंने महबूबा को ऐसी बयानबाजी के लिए एफआईआर या कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Durg Breaking : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, बोरसी भाटा में देर रात वारदात… पुलिस हिरासत में आरोपी
छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को मिला दिवाली गिफ्ट, 88 हजार से अधिक श्रमिकों के खातें में 26 करोड़ से अधिक रूपए अंतरित
मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित, कहा – देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में निभा रही हैं अहम भूमिका
कच्ची मकान, टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल मरावी
पोषक तत्वों का भंडार है हरी मटर, खाने से मिलते हैं ये फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दी के मौसम में शिशु को नहलाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकती है मुश्किल
Next Article Chief Minister's father Nandkumar Baghel arrives at residence मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल पहुंचे पूर्व पार्षद जानिसार अख्तर के निवास… वैशाली नगर विधानसभा की समस्याओं पर हुई चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?