ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में अक्सर क्यों ज्यादा होती है सीने में जलन? जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान उपाय
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रात में अक्सर क्यों ज्यादा होती है सीने में जलन? जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान उपाय

By @dmin Published October 23, 2020
Share
SHARE

सीने में जलन एक प्रकार की सामान्य स्थिति है जो दिन-प्रतिदिन बहुत से लोगों को प्रभावित करती है। अधिकांश लोग इस स्थिति को दिल से संबंधित बीमारी के साथ जोड़कर देखते हैं लेकिन यह दिल के बजाय एकर प्रकार की जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ) संबंधी समस्या है। यह तब होती है जब भोजन और पेट में मौजूद एसिड वापस भोजन नलिका में आ जाते हैं। हार्टबर्न, जिसे सरल भाषा में सीने में जलन के रूप में जाना जाता है एक प्रकार की सामान्य स्थिति है जो दिन-प्रतिदिन बहुत से लोगों को प्रभावित करती है। अधिकांश लोग इस स्थिति को दिल से संबंधित बीमारी के साथ जोड़कर देखते हैं लेकिन यह दिल के बजाय एकर प्रकार की जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ) संबंधी समस्या है। यह तब होती है जब भोजन और पेट में मौजूद एसिड वापस भोजन नलिका में आ जाते हैं। यह भोजन नलिका की लाइनिंग में जलन का कारण बनता है। चूंकि यह दिल के पास होता है, इसलिए इसे सीने में जलन कहा जाता है। मसालेदार भोजन करना या तंग पैंट पहनने के बाद यह समस्या सामान्य हो जाती है।
लेकिन कुछ लोग अपनी जीवन शैली की आदतों या दवाओं के कारण दैनिक आधार पर इसका अनुभव करते हैं। जो लोग सीने में जलन का अनुभव करते हैं, वे जानते हैं कि जलन होना कितनी बुरा लगता है और अक्सर रात में ये समस्या बढ़ जाती है। आखिर क्यों ऐसा होता है कभी आपने सोचा है। तो आइए जानते हैं रात के वक्त सीने में जलन क्यों बढ़ जाती है।

Contents
रात में क्यों बढ़ जाती है सीने में जलनरात के वक्त सीने में होने वाली जलन को कैसे कम करेंरात को कम खाएं खानावसायुक्त या मसालेदार भोजन न करेंखाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएंवजन कम करें

रात में क्यों बढ़ जाती है सीने में जलन

जब आप सोने के लिए जाते हैं, तब अगर आपको इस समस्या का सामना करना पड़े तो उसके लिए आप गुरुत्वाकर्षण बल को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। जब आप लेटते हैं, तो भोजन गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पेट से भोजन नलिका तक जाता है, जो तब होता है जब आप खड़े या बैठे नहीं होते हैं। भोजन करते और बैठते समय एसिड पेट में रहता है, जहां गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण पाचन प्रक्रिया होती है। लेकिन जैसे ही आप सोने के लिए जाते हैं तो इस बल के कारण ये एसिड आपकी भोजन नलिका में आ जाता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रात के वक्त सीने में होने वाली जलन को कैसे कम करें

वे लोग, जो किसी प्रकार की दवाईयां ले रहे हैं या फिर धूम्रपान और शराब पीने वाले व्यक्तियों को दूसरों की तुलना में रात के वक्त सीने में जलन होने की संभावना अधिक होती है। रात के वक्त सीने में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए ये कुछ तरीके अपना सकते हैं।

रात को कम खाएं खाना

रात में जरूरत से ज्यादा भोजन न करें। अपने भोजन को सादा और हल्का रखें, ताकि पेट उसे आसानी से पचा सके।

वसायुक्त या मसालेदार भोजन न करें

अगर आप अक्सर सीने में जलन की समस्या से ग्रस्त रहते हैं तो रात में वसायुक्त और मसालेदार भोजन करने से बचें। इससे लक्षण और खराब हो जाएंगे। इसके अलावा, रात में शराब से बचें क्योंकि यह एसिड रिफलक्स को बढ़ा सकती है।

खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएं

सोने के लिए बिस्तर पर जाने से कम से कम 2 घंटे पहले आपको अपना भोजन करना चाहिए। रात का खाना खाने के तुरंत बाद सोने जाना सीने में जलन की संभावना को बढ़ा सकता है।

वजन कम करें

जो लोग अधिक वजन वाले होते हैं उन्हें सीने में जलन का खतरा अधिक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अतिरिक्त वजन पेट पर दबाव डाल सकता है और एसिड के फैलने के कारण अन्नप्रणाली तक पहुंच सकता है। इसलिए कुछ वजन कम करने की कोशिश करें।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

@dmin October 23, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार
Next Article थायरॉइड के मरीजों को खाना चाहिए ऐसा भोजन प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहेगी बीमारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?