ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

By @dmin
Published: October 22, 2020
Share
Dongargarh is included in the country's tourism map
Dongargarh is included in the country's tourism map
SHARE

भिलाई। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना देश के धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना है, जिसके अंतर्गत डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को शामिल करते हुए विभिन्न विकास कार्यो एवं सौंदर्यीकरण हेतु 43 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नवरात्री के इस पावन अवसर पर केन्द्र से मिली इस मत्वपूर्ण स्वीकृति के पश्चात् डोंगरगढ़ के विभिन्न स्थलों में विकास कार्यो एवं सौंदर्यीकरण के साथ ही देश के पर्यटन मानचित्र पर डोंगरगढ़ का नाम एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में अंकित हो जायेगा।
केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत इस स्वीकृति के लिए माननीय पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के विशेष प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सफलता संभव हो सकी है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी सचिव पर्यटन विभाग के द्वारा लगातार केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण देते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना के लिये प्रयास किया गया। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान मिलेगी, श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या बढऩे से स्थानीय लोगों को रोजग़ार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

पर्यटन सुविधाओं सहित होंगे कई कार्य

इस परियोजना के तहत बम्लेश्वरी मंदिर की सीढिय़ों पर पर्यटन सुविधायें, पार्किंग, तालाब सौंदर्यीकरण एवं पिल्ग्रिम एक्टिविटी सेंटर (श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केन्द्र) विकसित् किये जायेंगे साथ ही प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर भी श्रद्धालू पर्यटकों के लिए सुविधायें विकसित किया जाना प्रस्तावित है। डोंगरगढ़ में प्रसाद योजना के क्रियान्वयन से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार के साथ आय के स्त्रोत् भी प्राप्त होगें। इस योजना के मुख्य आकर्षण का केन्द्र श्री यंत्र की डिजाईन में विकसित् किये जाने वाला पिल्ग्रिम एक्टिविटी सेंटर (श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केन्द्र) होगा।

बर्थडे पार्टी में बुलाकर बहन के बॉयफ्रेंड ने महिला से किया गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
कोरोना विस्फोट: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन
दिल्ली सरकार ने बताया पलायन रोकने का प्लान, कहा- मजदूरों को देंगे 5-5 हजार रुपये
छत्तीसगढ़ के उत्पादों का ’सी-मार्ट में होगा विक्रय…
मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the demand of the players, the Mayor took the initiative खिलाडिय़ों की मांग पर मेयर ने की पहल: संवर रहा खुर्सीपार का पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम…. डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोंधार
Next Article कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया कोरोना वैक्सीन टेस्ट: दिवाली के बाद होगा स्वदेशी टीके पर परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?