
भिलाई। श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति जोन- 2 खुर्सीपार द्वारा नवरात्रि में शासन के दिशा निर्देशों के तहत देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में प्रति दिन देवी की आराधना की जा रही है। वहीं पंडाल में विशिष्ठ अतिथियों का आगमन भी हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार रात को प्रदेश की राज्यपाल अनसुईया उइके विशेष रूप से उपस्थित हुई। दुर्गा पंडाल में विराजित देवी दुर्गा की आराधना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
बता दें कि सार्वजनिक दुर्गाोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि शासन के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर यहां पूजा अर्चना की जा रही है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के आमंत्रण पर बुधवार की शाम को मां दुर्गा की आराधना के लिए राज्यपाल अनुसूईया उइके खुर्सीपार पहुंची। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने माता रानी की पूजा-अर्चना की। कान्हा महाराज ने भक्ति गीतों व भजनों के साथ मातारानी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने राज्यपाल उईके का सम्मान शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





