ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख
कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही बंद किया जा सकता है। देश भर में डॉक्टरों द्वारा इस थेरेपी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। भारत में अगस्त में चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR, आईसीएमआर) द्वारा किए गए सबसे बड़े रेंडम सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि कोविड-19 रोगियों को फायदा पहुंचाने में प्लाज्मा थेरेपी नाकाम है। इस अध्ययन में पाया गया कि प्लाज्मा विशेष रूप से इलाज करा रहे मरीजों में मृत्यु दर को कम नहीं कर पा रही है और कोविड-19 से हालत बिगड़ने को संभालने में भी मददगार नहीं है। 
अब तक, इसे कोविड-19 प्रोटोकॉल के राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन में एक प्रायोगिक उपचार के रूप में उपयोग की अनुमति दी गई है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इसे जल्द ही बंद किया जा सकता है।

डॉ. भार्गव ने कहा, “हम अब राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से प्लाज्मा थेरेपी को हटाने के लिए ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप के साथ चर्चा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यही चर्चा चल रही है और कमोबेश हम उसी ओर पहुंच रहे हैं।” भार्गव की घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्लाज्मा के लिए बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की रिपोर्ट्स मिल रही हैं। प्लाज्मा को सिर्फ दान किया जा सकता है और इसका व्यापार नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय राजधानी और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों ने प्राप्तकर्ताओं के साथ संभावित प्लाज्मा डोनर्स से मिलान के लिए प्लाज्मा बैंक भी स्थापित किए हैं। 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन महीने में पहली बार 47 हजार से कम दैनिक मामलों के बाद आज यानी कि बुधवार को कोरोना के 54 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा देश में कोविड-19 के दैनिक मृतकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 76 लाख को पार कर गई है। इसके अलावा, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54,044 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 717 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है। देश में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 76,51,108 हो गई है। 

छत्तीसगढ़ में अब तक 459.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने की कार्यक्रम की घोषणा, चुनाव अधिकारी कंगाले ने बताया कैसी है तैयारी
भिलाई में तैयार हो रही सोरायसिस की नई दवा… दुनिया के नामी जर्नल ने किया प्रकाशन…. भारत सरकार ने संसाधन देने का किया वादा
हादसे की शिकार बच्ची ने तोड़ा दम, पांच दिन पहले हुआ हुआ था हादसा… कार चालक अब तक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the demand of Sarpanch Sangh, the Chief Minister agreed सरपंच संघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल में 4 से 5 बड़े स्टील प्लांट खोलने की दी सहमति: कहा- शहीद महेन्द्र कर्मा की इच्छानुरूप होगा बस्तर का विकास
Next Article चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश, कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से करें पालन चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश, कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से करें पालन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?