ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: SBI बैंक ने त्योहारों पर लाखों ग्राहकों को दिया तोहफा, यहां मिलेगी बड़ी छूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

SBI बैंक ने त्योहारों पर लाखों ग्राहकों को दिया तोहफा, यहां मिलेगी बड़ी छूट

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को होम लोन पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर के हिसाब से योनो (YONO) के जरिये आवेदन करने पर 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। योनो बैंक का डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म है।

होम लोन किया सस्ता
एसबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अपनी त्योहारी पेशकश के तहत वह ग्राहकों को 30 लाख रुपये से अधिक के और दो करोड़ रुपये तक के आवास ऋण पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की छूट देगा। पहले बैंक ने 0.10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की थी। यह योजना देशभर के लिए होगी।

उठा सकते हैं फायदा
यही छूट आठ महानगरों में तीन करोड़ रुपये तक के आवास ऋण पर दी जाएगी। यदि ग्राहक योनो मंच के जरिये ऋण के लिए आवेदन करते हैं, तो 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। बैंक अभी 30 लाख रुपये तक का आवास ऋण 6.90 प्रतिशत की निचली ब्याज दर पर दे रहा है। 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर सात प्रतिशत है।

त्योहारों पर बैंक ने दिया तोहफा
एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने कहा कि एसबीआई के सस्ते आवास ऋण के जरिये घर खरीदार अपने सपनों का आशियाना खरीद सकेंगे। अब देश कोविड-19 के बाद के दौर के लिए तैयारी कर रहा है। उपभोक्ता मांग अब सुधर रही है। एसबीआई में हम ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप आकर्षक पेशकश लाते रहेंगे।

प्रोसेसिंग शुल्क पर दी छूट
पिछले महीने बैंक ने अपने खुदरा ऋण ग्राहकों के लिए कई त्योहारी पहल की थीं। इसके तहत योनो के जरिये कार, सोने या व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग शुल्क से छूट दी गई थी।

धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
B tec की पढ़ाई और बाइक चोरी को बनाया प्रोफेशन, रायपुर पुलिस की पकड़ में आया इंजीनियर चोर
दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
पुलिस के हत्थे चढ़ा गूंगा किलर, दो महिलाओं की हत्या कर काट रहा था फरारी… जानिए क्या है मामला
दुर्ग कोचिंग डिपो की यह लॉन्ड्री यूनिट है कमाल, 4 टन क्षमता का एक मात्र यूनिट जहां होती इतने हजार लिनन सेट की धुलाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the cleaning, there was hell in the old well पुलिस स्मृति दिवस: राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री हुए परेड में शामिल… राज्यपाल उइके ने कहा- पुलिस के जवान प्राणों की आहूति देकर करते हैं हर चुनौती का सामना
Next Article Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली तोहफा, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?