ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब ISIS के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, कश्मीर में ड्रोन से बम बरसाने की साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अब ISIS के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, कश्मीर में ड्रोन से बम बरसाने की साजिश

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
अब ISIS के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, कश्मीर में ड्रोन से बम बरसाने की साजिश
अब ISIS के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, कश्मीर में ड्रोन से बम बरसाने की साजिश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अपने पाले हुए आतंकवादियों से जम्मू-कश्मीर में खून-खराबा कराने में लगातार नाकाम हो रहा पाकिस्तान अब नई साजिशें रचने में जुटा है। पड़ोसी देश ने इस्लामिक स्टेट की तर्ज पर कश्मीर में अब ड्रोन से बम बरसाने की प्लानिंग की है। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक भरे ड्रोन से हमले कराने के लिए आतंकी समूहों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। ये कदम इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से प्रेरित है, जिन्होंने इराक और सीरिया में सेना को निशाना बनाने के लिए व्यावसायिक रूप से उपलब्ध ड्रोन या क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। 

इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान का इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस सस्ते ड्रोन्स के जरिए ना केवल सर्विलांस और प्रोपेगेंडा के लिए हमलों के लाइव फीड कैप्चर करना चाहता है बल्कि इनसे बम अटैक करके इस्लामिक स्टेट की सफलता को दोहराना चाहता है। इस साल अप्रैल में पंजाब प्रांत के तक्षशिला में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों के साथ बैठक में आईएसआई ने सबसे पहले अपनी योजना रखी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली जिले में ब्रिगेड मुख्यालय में अगले महीने एक अहम बैठक हुई।

इन बैठकों में जिन विकल्पों की खोज की गई थी, उनमें क्वाडकोप्टर का उपयोग था जिसकी रेंज तीन किमी की सीमा तक हो सकती है और 5 किलो तक विस्फोटक ले जा सकता है। ये ड्रोन दुश्मन के ठिकानों पर कम मात्रा में गोला-बारूद गिराने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

एक वरिष्ठ भारतीय आतंकवाद निरोधी अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ और सेना को कहा गया है कि वे सीमा के पास सुरक्षा शिविरों और चौकियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकने वाले ड्रोन्स को बेअसर करने के लिए तैयार रहें। लेकिन अगर ड्रोन सीमा पार से उड़ान भरते हैं, तो ये एकतरफा नहीं होगा। अधिकारी ने कहा, “अगर पाकिस्तान इसे शुरू करता है, तो जवाबी हमले हो सकते हैं।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी योजना के बारे में इनपुट्स आने के बाद (सुरक्षा) बलों ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि पाकिस्तानी एजेंसियों, उसके उपकरणों, हथियारों और नार्को-ट्रैफिकर्स ने  पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ड्रोन का इस्तेमाल किया है, लेकिन अब तक इसका इस्तेमाल ड्रग, हथियार, विस्फोटक और नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी के लिए किया गया है। भारत ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से हथियार लेकर भेजे गए कई ड्रोन्स को जब्त किया है।

कलयुगी पिता को मरते दम तक कारावास की सजा, नाबालिग बेटी के साथ करता था दुष्कर्म
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़
सीएम बघेल की पहल: अब यूपी के श्रमिकों के लिए 5 जून को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान कल से
सूरजपुर में पैंगोलिन की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, कारोड़ों की कीमत का 10 किलो पैंगोलिन सिल्क जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 08# 20 october 2020
Next Article चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?