ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस वैक्सीन को लगवाने वाले लोग बन जाएंगे बंदर? रूस में तस्वीरों के साथ वायरल हो रहे फेक मैसेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इस वैक्सीन को लगवाने वाले लोग बन जाएंगे बंदर? रूस में तस्वीरों के साथ वायरल हो रहे फेक मैसेज

By @dmin
Published: October 16, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना की वैक्सीन का इंतजार तो अभी पूरी दुनिया कर ही रही है, इस बीच ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को बदनाम करने के लिए रूस में एक अभियान भी चलाया जा रहा है। वहां सोशल मीडिया पर फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को लगवाने वाले लोग बंदर बन जाएंगे। तस्वीरों और वीडियो संदेशों के माध्यम से इस दावे को पुख्ता बनाने की कोशिश की जा रही है और कहा जा रहा है कि इस वैक्सीन को बनाने के लिए चिंपांजी के वायरस का इस्तेमाल किया गया है। रूस के एक टीवी कार्यक्रम वेस्टी न्यूज में भी इस फेक मैसेज से संबंधित खबरें दिखाई गई हैं। यहां यह कार्यक्रम खासा लोकप्रिय है।

रूस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भी एक फोटोशॉप से बनाई गई तस्वीर है। इस तस्वीर में उन्हें एक यति के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर टहलते हुए दिखाया गया है। साथ ही तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे अपना बिगफुट वैक्सीन पसंद है।’

वायरल हो रही एक अन्य तस्वीर में एस्ट्राजेनेका कंपनी की लैब कोट पहने एक चिंपांजी को भी दिखाया गया है, जिसके हाथ में वैक्सीन वाली एक सिरिंज है। दरअसल, एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बनाने में ऑक्सफोर्ड की साझीदार है।

अमेरिका के अंकल सैम की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है ‘मैं आपको मंकी वैक्सीन देना चाहता हूं।’ इन फेक तस्वीरों और मैसेजों को लेकर ब्रिटेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि रूस के इस अभियान का मकसद सिर्फ ब्रिटेन की कोरोना वैक्सीन की छवि और मार्केटिंग को नुकसान पहुंचाना है, ताकि वो अपनी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को दुनियाभर में बेच सकें। वहीं, एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी पास्कल सोरियट ने भी रूस में वायरल हो रहे इन मैसेजों की निंदा की है।

बड़ी खबर: वैक्सीनशन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- वैक्सीन को लेकर अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे केंद्र सरकार… अन्य कंपनियों में भी कोविड वैक्सीन का उत्पादन करवाने की करे व्यवस्था
बीएसपी का प्रयास-टाउनशिप के पेयजल में पीलापन पर शीघ्र होगा नियंत्रण… पेयजल के गुणवत्ता की हर पाली में होती है जांच… टाउनशिप में प्रदत्त पेयजल पीने योग्य
एनकाउंटर में ढ़ेर हुए तीन खालीस्तानी आतंकी, पिलीभीत में यूपी व पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
हादसा: विमान हादसे में भारतीय अरबपति, बेटे समेत छह की मौत, तकनीकी खराबी के चलते हवा में ही हुआ विस्फोट
महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैज्ञानिकों ने भारत में संभावित भूजल आर्सेनिक हॉटस्पॉट का लगाया पता…
Next Article नवरात्रि पर गरबा खेलने के लिए छात्रों ने बनाई विशेष पोशाक…देखे विडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?