नई दिल्ली (एजेंसी)। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों को रेल मंत्रालय ने तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को जोनल रेलवे के त्योहार विशेष ट्रेनों से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के अनुसार देश में 196 जोड़ी (392 ट्रेन) त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक होगा। इन ट्रेनों का किराया वही रहेगा जो स्पेशल ट्रेनों में चल रहा है।




