ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से खुलेगी सभी अभयारण्य, टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क…जंगल में मास्क फेंकने पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से खुलेगी सभी अभयारण्य, टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क…जंगल में मास्क फेंकने पर रोक

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
SHARE

रायपुर। कोरोना काल के बीच छत्तीसगढ़ में सभी अभयारण्य, टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क को 15 अक्टूबर से खोलने की तैयारी वन विभाग ने की है। दरअसल देश भर में एक अक्टूबर से नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 15 दिन पहले ही इसे खोलने की योजना बनाई गई है। यही नहीं, कोरोना से पर्यटकों को बचाने के लिए वन विभाग ने गाइडलाइन भी तैयार की है। पर्यटकों को अपने साथ में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा, वहीं वन विभाग भी सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर रुकने वाले पर्यटकों की सुविधाओं में कटौती भी होगी। पर्यटकों को अपने साथ तौलिया, साबुन, कंबल और सोने के लिए चादर लेकर आना पड़ेगा। सैर के दौरान पर्यटकों को जंगल में मास्क फेंकने की अनुमति नहीं होगी। खुद ही इसे जलाना पड़ेगा या फिर साथ लेकर जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में इंद्रावती, कांगेर वैली और गुरु घासीदास नेशनल पार्क होने के साथ 11 अभयारण्य हैं। इसके साथ ही अचानकमार, इंद्रावती और उदंती-सीतानदी तीन टाइगर रिजर्व हैं। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में राज्य के साथ दूसरे प्रदेशों के भी पर्यटक सपरिवार घूमने पहुंचते हैं। इस बार बारिश अच्छी होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखकर वन विभाग ने 15 दिन पहले ही पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल खोलने की योजना बनाई है।

जंगल में मास्क फेंकने पर रोक

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए कई बदलाव किए गए हैं। जंगल की सैर के दौरान सख्त नियमों का पालन पर्यटकों को करना होगा। दरअसल वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर आदमी मास्क पहन रहा है। यही मास्क जंगल में फेंकने से पर्यटकों के साथ जंगली जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए संक्रमण पैदा कर सकता है। लिहाजा इस बात को ध्यान में रखते हुए खुले और डस्टबिन में मास्क फेंकने पर रोक होगी। मास्क को खुद पर्यटक साथ लेकर जायेगे या फिर उसे जलाना होगा। सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य होगा।

सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव
यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
विदाई समारोह में बोले देवेन्द्र यादव: बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला, निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ
भरत की इस हरकत से परेशान होकर ईशा ने जड़ दिया था थप्पड़, 10 साल बाद मुकम्मल हुआ इश्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में ठंड से पहले प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू …
Next Article डायपर से हो रहे बच्चे को रैशेज तो घर पर ऐसे बनाएं रैशेज क्रीम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?