ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज, हमने सिर्फ छह वर्षों में 14 दिए: नड्डा
Share
Notification Show More
Latest News
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज, हमने सिर्फ छह वर्षों में 14 दिए: नड्डा

By @dmin Published October 11, 2020
Share
SHARE

बोधगया (एजेंसी)। बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली को गांधी मैदान पर संबोधित किया। चुनाव की घोषणा के बाद यह किसी भी नेता द्वारा की गई पहली रैली है। रैली को संबोधित करने से पहले नड्डा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ पटना के महावीर मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पटना में स्थित जेपी आवास का दौरा किया। आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन। उनके संबोधन की प्रमुख बातें…..

  • जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। 
  • आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिन है। आजाद भारत में कांग्रेस पार्टी के स्वर से अलग हटकर जो राजनीतिक विचारधारा थी, वो लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की ही थी।
  • नानाजी देशमुख, जो राजनीति के चमकते सितारे थे, वे जयप्रकाश नारायण जी से प्रेरणा लेते थे। उन्होंने जयप्रकाश जी से आशीर्वाद लेकर राजनीति से संन्यास लिया और समाजसेवा तथा ग्रामोत्थान के लिए कार्य शुरु किए।
  • जो नेता जयप्रकाश नारायण जी के आशीर्वाद से जनता पार्टी के राजनेता बनें, तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनें, वो आज कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं।
  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के किसानों और ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के आधिकारिक दस्तावेज देने की शुरुआत की है। अब ग्रामीणों को पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, अब सारे काम ड्रोन व सेटेलाइट के माध्यम से किए जा रहे है। 
  • सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरु की है
  • आजादी के 70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज दिए गए थे। 2014-20 तक राज्य को 14 मेडिकल कॉलेज मिले हैं और 11 पर काम चल रहा है।
  • बिहार में नीतीश जी ने कोरोना संकट के दौरान लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिए बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई गई, साथ ही राज्य में काफी विकास हुए।
  • विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। गया में आईआईएम कॉलेज, राजकीय नेशनल हाईवे, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रसलपुर रेलवे ओवरब्रिज, डांडी बाग पुल और 4 लेन रोड जैसे अनेकों काम हुए हैं और हो रहे हैं।
  • बिहार में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है।
  • जिस तरह देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है उसी तरह बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो। हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।
  • पहले बिहार के लोग जब बाहर जाते थे तो उन्हें डर रहता था कि कोई उनके संपत्ति को न हड़प ले, लेकिन आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है।

You Might Also Like

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

@dmin October 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370 फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370
Next Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन विधानसभा उप चुनाव : भाजपा ने पांच राज्यों की 16 सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?