ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेद पुराणों की शिक्षा देने पंडित जयंत पाण्डेय की पहल…. शुरू करेंगे संस्कृत की पाठशाला… योग व ध्यान की भी लगेंगी कक्षाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वेद पुराणों की शिक्षा देने पंडित जयंत पाण्डेय की पहल…. शुरू करेंगे संस्कृत की पाठशाला… योग व ध्यान की भी लगेंगी कक्षाएं

By @dmin
Published: October 11, 2020
Share
Initiative of Pandit Jayant Pandey to teach Ved Puranas
Initiative of Pandit Jayant Pandey to teach Ved Puranas
SHARE

भिलाई। वर्तमान जीवनशैली व शिक्षा प्रणाली के इतर पंडित जयंत पाण्डेय वेद पुरणों की शिक्षा देने विशेष पहल कर रहे हैं। उन्होंने जयंत पाण्डेय गुरुकुल फाउंडेशन की स्थापना की है जिसके माध्यम से वे संंस्कृत की शिक्षा देंगे। साथ योग व ध्यान की कक्षाएं भी संचालित होंगी। रोजना सुबह 6 से 8 बजे तक योग व ध्यान तथा शाम 6 से 8 बजे तक संस्कृत की पाठशाला लगेगी। गुरुकुल फाउंडेशन के उद्देश्यों को लेकर पंडित जयंत पाण्डेय ने आज प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ कान्हा महाराज, सुबोध ठाकुर, मोहन माखिजा, सीएम पियुष जैन, राम अवतार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

प्रेसवार्ता के माध्यम से पंडित जयंत पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में देश के युवा हमारे पौराणिक सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। लोग वेस्टर्न कल्चर से इतना ज्यादा प्रभावित हैं कि वे अपनी संस्कृति व मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। लोगों में वैदिक शिक्षा को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं और इन्हींं भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमारा फाउंडेशन कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। इन कक्षाओं में आध्यात्म, वैदिक व संस्कृत, भारतीय मूल्यों की जानकारी, योग, ध्यान और ज्योतिष की विधाओं को शामिल किया गया है। इन कक्षाओं के लिए लोगों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है केवल ऑनलाइन पंजीयन कर इससे जुड़ा जा सकता है।

पंडित जयंत पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही फाउंडेशन द्वारा संस्कृत की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल यह निर्णय लिया गया है। पंडित जयंत पाण्डेय ने बताया कि योग की कक्षाएं भिलाई शहर के अलग अलग स्थलों पर होंगी। स्मृति नगर, टाउनशिप, खुर्सीपार सहित चार से पांच केन्द्र बनेंगे जहां हमारे शिक्षक योग व ध्यान की शिक्षा देंगे। पंडित पाण्डेय ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 21 दिनों के विशेष बैच शुरू किए जाएंगे। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए लिंक साझा किया जाएगा जिसके जरिए इच्छुक व्यक्ति इससे जुड़ पाएंगे। पंडित पाण्डेय ने बताया कि इन कक्षाओं का उद्देश्य लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाना है। उन्होंने कहा यदि कोई भी व्यक्ति रोजाना 2 घंटे ध्यान व योग करे तथा संयंमित जीवनशैली को अपनाएं तो वह हमेशा स्वस्थ्य रह सकता है।

shreekanchanpath 42 # 25 November 2024
Bhilai Breaking : सीबीआई अफसर बनकर 54 लाख की ठगी, रिसाली में बुजुर्ग हुआ डिजीटल अरेस्ट का शिकार
स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू की पहली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को प्रथम स्थान दिलाने टीमवर्क से कार्य करने दिए निर्देश
Bhilai Breaking : पॉश एरिया में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर व नगदी पार… हैदराबाद के टूर पर है परिवार
गोमूत्र से बनाए जाएंगे कीट नियंत्रण उत्पाद, रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग पर लगेगी लगाम-सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11th episode of radio talk Lokvani रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी… सीएम बघेल ने कहा- किसानों को न्याय, स्वाभिमान और स्वावलंबन की जिंदगी देना छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य
Next Article श्रीकंचनपथ 356 # 11 october 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?