ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान ने फिर आतंकियों को भेजा हथियारों का जखीरा, सेना ने पकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान ने फिर आतंकियों को भेजा हथियारों का जखीरा, सेना ने पकड़ा

By @dmin
Published: October 11, 2020
Share
उरी में बरामद किए गए पाकिस्तान के बने पिस्तौल और गोला बारूद
उरी में बरामद किए गए पाकिस्तान के बने पिस्तौल और गोला बारूद
SHARE

कुपवाड़ा/श्रीनगर (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में एक बार फिर सेना ने पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हथियारों की बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान द्वारा एलओसी के इस पार आतंकियों को भेजे गए हथियारों के जखीरे को सेना ने बरामद किया। आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वह यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि ये हथियार किसके लिए भेजे गए थे।
सेना के प्रवक्ता के अनुसार, एलओसी के करीब सेना की सर्विलांस टीम को किशन गंगा दरिया के किनारे शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ संदिग्ध हरकत दिखाई दी। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस फौरन सतर्क हो गई और साझा ऑपरेशन चलाया। जवानों ने दो से तीन आतंकियों की आवाजाही देखी, जो किशन गंगा दरिया के उस पार से हवा से भरी एक ट्यूब के जरिए कुछ समान इस पार भेजने की कोशिश कर रहे थे।
सेना और पुलिस की संयुक्त टीम करीब रात 10 बजे मौके पर पहुंची और आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। जवानों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें 4 एके 47 राइफल, 8 एके मैगजीन और 240 राउंड बरामद किए गए। यह पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकवादियों द्वारा युद्ध जैसी दुकानों की तस्करी करने का एक और प्रयास था।

पहले भी उड़ी सेक्टर में हो चुकी हैं कई कोशिशें
इससे पहले भी उड़ी सेक्टर में सेना ने कई जगहों पर एलओसी के करीब आतंकियों के लिए छिपाए गए हथियारों को बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार घाटी में आतंकियों के पास हथियार नहीं है। आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान हर कोशिश कर रहा है।

दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व राहत देने विधायक वोरा ने कहा- जीवनदीप की राशि से बढ़ाए कोविड ईलाज के संसाधन
दुर्ग से पलासा-बरहमपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग, आंध्र उत्कल संघर्ष समिति ने आंध्रप्रदेश के सांसद को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान, राईस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति
कोरबा के प्राइवेट यार्ड से 50 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त, ड्रम व गैलेन में भरकर रखा गया था ईंधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध संबंध के चलते बलि चढ़ा पूरा परिवार, महिला ने पिलाई छह लोगों को जहरीली चाय अवैध संबंध के चलते बलि चढ़ा पूरा परिवार, महिला ने पिलाई छह लोगों को जहरीली चाय
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम पीएम ने दिए डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड, बोले- जितना बन पड़ेगा उतना गांव-गरीबों के लिए करूंगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?