ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट
IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट
SHARE

नयी दिल्ली (एजेंसी) । हम बात कर रहे हैं देश की युवा क्रिकेट खिलाड़ी, काशवी गौतम की, जो इस बार महिला आईपीएल में नए चेहरे के रूप में मैदान पर होंगी। बीसीसीआई की ओर से काशवी को फोन आ चुका है। वहीं आईपीएल में चयन के बाद घर में जश्न का माहौल है। इस बार महिला आईपीएल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। वहां जाने से पहले काशवी ने शुक्रवार को कोविड -19 का टेस्ट करवाया है।
काशवी चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की सदस्य हैं। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार गठित यूटीसीए की टीम से खेलते हुए काशवी ने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद से ही बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की उन पर नजर थी और इसी प्रदर्शन की वजह से काशवी को महिला आईपीएल में जगह दी गई है। उनके इस प्रदर्शन के सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली कायल हो गए।
दो और महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया और हरलीन देयोल भी आईपीएल का हिस्सा होंगी। ये दोनों क्रिकेटर भारतीय महिला टीम की सदस्य रही हैं और पिछले आईपीएल सीजन में भी खेल चुकी हैं। सेक्टर-37 निवासी काशवी आईपीएल में चयन होने से खुश हैं। उनके लिए यह एक सपने के पूरा होने जैसा है। हमेशा से आईपीएल में खेलने का सपना देखा करती थी, लेकिन इतनी जल्दी यह मौका मिल जाएगा, इसकी कल्पना नहीं की थी।
काशवी जीएमएसएसएस सेक्टर-26 चंडीगढ़ में 11वीं की स्टूडेंट हैं और भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। पिछले साल यूटीसीए की ओर से खेलते हुए युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 4.5 ओवर में 12 रन देकर सभी 10 विकेट चटकाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इन 10 विकेट में उन्होंने हैट्रिक भी बनाई। इसके साथ सीमित ओवर में 10 विकेट चटकाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थी।

कोरोना की दहशत: 24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले, 794 मौतें, महज 7 दिन में मिले 5 लाख मरीज
पुलिस स्मृति दिवस: सालभर अपराध से लड़ने वाले जांबाजों की आंखें भी आज हो गई नम, शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि
Big accident : पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, पांच की मौत और चार घायल… बारात से लौट रहे थे सभी
shreekanchanpath 34 # 17 November 2024
कार्तिक पूर्णिमा 2024: रायपुर के महादेव घाट पर तीन दिवसीय पुन्नी मेले के आयोजन की तैयारियां जोरो पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवाचारी प्रयासों से बच्चों में बढ़ रही है, पढ़ाई के प्रति ललक
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people राज्य सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार….. कोरोना काल में 848 औद्योगिक इकाईयों में किया गया 14 हजार 983 करोड़ का पूंजी निवेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?